कंपनियां

Tata Motors October Sale: टाटा मोटर्स की घरेलू बिक्री में 5.89% की तेजी, अक्टूबर में बिकी 82,954 गाड़ियां

क्टूबर में यात्री वाहन (इलेक्ट्रिक वाहन समेत) खंड में घरेलू बिक्री सालाना आधार पर सात प्रतिशत बढ़कर 48,337 इकाई रही।

Published by
भाषा   
Last Updated- November 01, 2023 | 4:33 PM IST

देश की प्रमुख वाहन कंपनी टाटा मोटर्स की कुल बिक्री अक्टूबर में सालाना आधार पर 5.89 प्रतिशत बढ़कर 82,954 इकाई रही। कंपनी की कुल घरेलू बिक्री 80,825 इकाई रही, जो अक्टूबर 2022 में 76,537 इकाई थी। टाटा मोटर्स ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि अक्टूबर में यात्री वाहन (इलेक्ट्रिक वाहन समेत) खंड में घरेलू बिक्री सालाना आधार पर सात प्रतिशत बढ़कर 48,337 इकाई रही। अक्टूबर 2022 में यह 45,217 इकाई थी।

इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की कुल बिक्री (अंतरराष्ट्रीय बाजार समेत) अक्टूबर में सालाना आधार पर 28 प्रतिशत बढ़कर 5,465 इकाई रही, जो पिछले साल अक्टूबर में 4,277 इकाई रही। इसकी कुल वाणिज्यिक वाहन बिक्री पिछले महीने चार प्रतिशत बढ़कर 34,317 इकाई हो गई, जो अक्टूबर 2022 में 32,912 इकाई थी।

First Published : November 1, 2023 | 1:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)