टाटा मोटर्स के यात्री वाहन खरीदना अब सरल हो जाएगा। कंपनी ने ग्राहकों को ऋण सुविधा दिलाने के लिए यूनियन बैंक आफ इंडिया के साथ भी गठजोड़ किया है।
टाटा मोटर्स की विज्ञप्ति के अनुसार यूबीआई पांच साल तक की अवधि वाले कार ऋण पर 11-11.25 फीसदी की ब्याज दर लागू करेगा और वाहन मूल्य के 85 फीसदी तक का ऋण देगा।
उल्लेखनीय है की सभी शाखाओं और टाटा मोटर्स के 329 बिक्री केंद्रो पर उपलब्ध होगी। टाटा मोटर ने हाल में पंजाब नेशलन बैंक और स्टेट बैंक आफ पटियाला के साथ भी ऐसे समझौते किए हैं।