facebookmetapixel
Advertisement
अन्नू प्रोजेक्ट्स IPO में पैसा लगाने का मौका! ₹94-99 का प्राइस बैंड, ₹14,949 से निवेश; जानें कब होगी लिस्टिंगहॉर्मुज में फिर बढ़ा खतरा! कच्चा तेल चढ़ा, ब्रेंट 91 डॉलर के पारStock Market Today: GIFT Nifty ने दिया झटका, एशियाई बाजार लाल; सोना 3 महीने के हाई पर, तेल $90 के पारStocks To Watch Today: आज इन शेयरों पर रखें नजर! TCS, Lenskart, Meesho से लेकर Coal India तक आई बड़ी खबरेंदोपहिया वाहनों की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी, ओवर-स्पीडिंग अलर्ट से रिफ्लेक्टिव टायर तक नए नियमRBI की अगली दर चाल पर सस्पेंस, MPC सदस्य बोले- महंगाई बढ़ी तो रीपो रेट पर फिर विचारबंगाल की खाड़ी में जहाज हादसा, 22 नाविकों की तलाश में जुटी नौसेना-तटरक्षक बलफ्रंट-रनिंग मामले में केतन पारिख को झटका, सैट ने अपील खारिज कीआर्थिक उदारीकरण के 35 साल: जिस विदेशी प्रतिस्पर्धा से डरा बॉम्बे क्लब, उसी देसी समूहों ने कैसे बनाया दबदबाभारत को उर्वरक निर्यात बढ़ाने को तैयार रूस, 2030 तक 100 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य

अपनी SUV सीरीज के लिए नया पेट्रोल इंजन विकसित कर रही है Tata Motors

Advertisement

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने कहा कि इंजन बनाया जा रहा है और आगे चलकर इसे दो मॉडलों में पेश किया जाएगा।

Last Updated- October 22, 2023 | 1:48 PM IST
Tata Motors

टाटा मोटर्स एक नया पेट्रोल पावरट्रेन विकसित कर रही है जिसका इस्तेमाल उसके प्रीमियम स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहनों (एसयूवी) हैरियर और सफारी में किया जाएगा। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ये मॉडल अभी दो लीटर डीजल इंजन के साथ आते हैं। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ बातचीत में कहा कि इंजन बनाया जा रहा है और आगे चलकर इसे दो मॉडलों में पेश किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कंपनी ने केवल डीजल पावरट्रेन पर ध्यान केंद्रित किया है, क्योंकि उस खंड में प्रतिवर्ष करीब दो लाख इकाई का 80 प्रतिशत बाजार डीजल पर निर्भर है। इस खंड में हैरियर और सफारी आती हैं।

चंद्रा ने कहा, ‘‘ हमारा शुरुआत में डीजल पर ध्यान एक साधारण कारण से गया कि इस एसयूवी खंड के लिए दो लाख इकाई के बाजार का 80 प्रतिशत मूल रूप से डीजल है, जिसका मतलब है कि ग्राहक इसके बेहतर ‘टॉर्क’ प्रदर्शन के कारण डीजल को पसंद करते हैं।’’

यह भी पढ़ें : त्योहारों पर कारों में छूट की बौछार, डीलर्स दे रहे 1 लाख रुपये से ज्यादा तक का बंपर ऑफर

प्रबंध निदेशक ने कहा कि कंपनी 1.5 लीटर जीडीआई इंजन पर काम कर रही है। कार्य प्रगति पर है। इसे उचित तरीके से विकसित किए जाने की आवश्यकता है और इसके अलावा उत्पाद को इंजन के साथ एकीकृत करना होगा।

चंद्रा ने कहा, ‘‘ इसके अलावा हम क्षमता निर्माण पर भी काम कर रहे हैं। यह (पेट्रोल इंजन) थोड़ा दूर है लेकिन यह आने वाला है।’’ टाटा मोटर्स ने पिछले सप्ताह क्रमशः 15.49 लाख रुपये और 16.19 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ हैरियर और सफारी के नए मॉडल पेश किए थे। हैरियर और सफारी के इन उन्नत संस्करणों को ग्लोबल एनसीएपी से शीर्ष सुरक्षा रेटिंग मिली है।

Advertisement
First Published - October 22, 2023 | 1:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement