facebookmetapixel
Advertisement
बिजली क्षेत्र में 35 साल के सुधारों से बदली तस्वीर, कमी से अधिशेष तक पहुंचा भारतचार्ल्स श्वाब ने भारत में शुरू किया पहला टेक्नोलॉजी सेंटर, हैदराबाद बना नया ठिकानाभारतीय दोपहिया वाहनों की विदेशों में बढ़ी मांग, लगातार तीसरे साल निर्यात बढ़ने की उम्मीदस्पाइसजेट को बड़ी राहत, विमान लीज कंपनी ने वापस ली दिवाला याचिकाभारत के एंटरटेनमेंट सेक्टर पर KKR का भरोसा, बुकमाईशो में खरीदेगी अल्पांश हिस्सेदारीप्रतिस्पर्धा आयोग का बड़ा बदलाव, प्रतिबद्धता मामलों की कुल समय-सीमा 180 दिन हुईएक दशक बाद चीनी आयात की तैयारी, 10 लाख टन से कीमतों पर लगाम की कोशिशमहिलाओं को समान संसाधन मिलें तो बढ़ेगी खेती की पैदावार, रिपोर्ट में बड़ा दावाक्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर पर सेबी की बड़ी कार्रवाई, कॉपटॉल और मानसी ब्रोकिंग पर लगाई रोकजापानी निवेशकों पर योगी का दांव, 75 हजार एकड़ भूमि बैंक और बेहतर कनेक्टिविटी का दिया हवाला

Suzlon को Juniper Green Energy से 69.3 मेगावॉट की विंड एनर्जी प्रोजेक्ट का कॉन्ट्रैक्ट मिला

Advertisement
Last Updated- May 02, 2023 | 1:02 PM IST
Q3 Top gainers stocks

नवीकरणीय ऊर्जा समाधान कंपनी सुजलॉन को जुनिपर ग्रीन एनर्जी से 69.3 मेगावॉट की पवन ऊर्जा परियोजना का ठेका मिला है। कंपनी के मंगलवार को बयान में कहा कि यह परियोजना गुजरात के सुरेंद्र नगर जिले में स्थित है और इसके 2024 में चालू होने की उम्मीद है।

बयान के अनुसार, ‘‘सुजलॉन समूह ने आज जुनिपर ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड से 69.3 मेगावॉट पवन ऊर्जा परियोजना के विकास के लिए तीन मेगावॉट उत्पाद श्रृंखला का दूसरा ऑर्डर हासिल किया है।’’ हालांकि, कंपनी ने इस ठेके की राशि का खुलासा नहीं किया है।

सुजलॉन समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जे पी चलसानी ने कहा, ‘‘हमें जुनिपर ग्रीन एनर्जी से पहले ऑर्डर और तीन मेगावॉट श्रृंखला के दूसरे ऑर्डर की घोषणा करते हुए काफी खुशी हो रही है।’’

सुजलॉन हाइब्रिड लैटिस ट्यूबलर (एचएलटी) टावर के साथ 3.15 मेगावॉट की रेटेड क्षमता वाले 22 पवन टर्बाइन जनरेटर (डब्ल्यूटीजी) स्थापित करेगी। करार के तहत सुजलॉन पवन टर्बाइन (उपकरणों की आपूर्ति) की आपूर्ति करेगी और परियोजना का निर्माण और उसे चालू करने का काम करेगी। परियोजना चालू होने के बाद सुजलॉन इसका रखरखाव भी करेगी।

Advertisement
First Published - May 2, 2023 | 1:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement