facebookmetapixel
Advertisement
Credit Card Tips: क्या सच में फ्री होती है No Cost EMI? शर्तें पढ़े बिना न करें खरीदारीअब विदेशों में छाएगी यूपी की व्हिस्की, योगी सरकार की नई एक्सपोर्ट नीति से खुलेंगे दरवाजेदिसंबर संकट के बाद इंडिगो की बड़ी उड़ान, 1000 से ज्यादा पायलटों की भर्ती का ऐलानरेरा पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, रियल एस्टेट सेक्टर में बढ़ेगी जवाबदेहीनिफ्टी में आईटी सेक्टर की पकड़ कमजोर, 26 साल के निचले स्तर पर पहुंचा वेटेजQ3 में मजबूत प्रदर्शन के बाद इंफोसिस ने कर्मचारियों को औसतन 85% बोनस देने का ऐलान कियाFY26 में शहरी भारत देगा GDP का 70% योगदान, डन एंड ब्रैडस्ट्रीट की रिपोर्ट में बड़ा अनुमानBest FD Rates: एफडी में 8.95% तक ब्याज, फरवरी 2026 में कहां मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्न?मिडकैप निवेशकों के लिए बड़ी खबर, BSE लॉन्च करेगा नया इंडेक्स डेरिवेटिववैलेंटाइन डे से पहले ई-कॉमर्स बिक्री 60% तक बढ़ी, फूल-चॉकलेट की मांग में उछाल

SpiceJet श्रीनगर, गया समेत सात शहरों से हज उड़ानें संचालित करेगी

Advertisement

SpiceJet सात शहरों- श्रीनगर, गया, गुवाहाटी, भोपाल, इंदौर, औरंगाबाद और विजयवाड़ा से हज के लिए उड़ानें संचालित करेगी।

Last Updated- February 03, 2024 | 9:58 AM IST
SpiceJet
Representative Image

संकट से गुजर रही एयरलाइन स्पाइसजेट (SpiceJet) ने शुक्रवार को कहा कि उसने श्रीनगर, गया और गुवाहाटी सहित सात शहरों से हज उड़ानें संचालित करने का अधिकार सुरक्षित कर लिया है। नए सिरे से खुद को खड़ा करने की कोशिशों में जुटी स्पाइसजेट ने एक विज्ञप्ति में कहा कि हज उड़ानों का परिचालन उसके लिए आय सृजन का अहम स्रोत रहा है।

विज्ञप्ति के मुताबिक, “चालू वित्त वर्ष में स्पाइसजेट ने पांच भारतीय शहरों से उड़ानें संचालित करके हज परिचालन से 337 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया। इस साल, एयरलाइन को अपने हज परिचालन से और भी अधिक राजस्व मिलने की उम्मीद है।”

यह विमानन कंपनी सात शहरों- श्रीनगर, गया, गुवाहाटी, भोपाल, इंदौर, औरंगाबाद और विजयवाड़ा से हज के लिए उड़ानें संचालित करेगी। हज उड़ानों का पहला चरण नौ मई को मदीना के लिए उड़ानों के साथ शुरू होने वाला है।

एयरलाइन हज परिचालन के लिए चौड़े आकार वाले तीन विमानों को पट्टे पर लेने की योजना बना रही है। पिछले साल भी इसने हज उड़ानों के लिए ऐसे तीन विमान शामिल किए थे।

Advertisement
First Published - February 3, 2024 | 9:58 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement