facebookmetapixel
Advertisement
क्रेडिट कार्ड बंद करने की सोच रहे हैं? कही जेब पर भारी न पड़ जाए ‘प्लास्टिक मनी’ से दूरी का यह फैसला!South India में मजदूरों की भारी किल्लत: कंपनियां दे रही हैं फ्री फ्लाइट और तगड़ा सैलरी हाइक!अगले हफ्ते स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है यह कंपनी, निवेशकों को 1 के बदले मिलेंगे 2 शेयर‘अब सिर्फ ट्रायल नहीं, कंपनियों के कामकाज का मुख्य हिस्सा बना AI’, TCS चेयरमैन ने किया दावापेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से 1.2 करोड़ गिग वर्कर्स बेहाल, 5 घंटे काम बंद रखकर जताएंगे विरोधNPS सब्सक्राइबर्स को बड़ी राहत: अब गंभीर बीमारी में सरेंडर कर सकेंगे एन्युटी पॉलिसी, नियमों में हुआ बदलावExplainer: क्यों बढ़ रहा है टाटा संस पर पब्लिक होने का दबाव? अंदरूनी कलह व RBI के नियमों का पूरा सचDividend Stocks: अगले हफ्ते L&T और Havells समेत ये 18 कंपनियां करेंगी पैसों की बारिश, देखें पूरी लिस्टभारतीयों के लिए दुबई में घर खरीदना होगा आसान, रेजीडेंसी वीजा के लिए प्रॉपर्टी की न्यूनतम कीमत सीमा खत्मआसमान में भारत की ताकत बढ़ाने की जरूरत, वायुसेना ने ‘घातक’ स्टेल्थ ड्रोन कार्यक्रम को तेज करने पर दिया जोर

SpiceJet: ऋण शोधन प्रक्रिया में जाने की कोई योजना नहीं, ठप विमानों को ऑपरेशन में लाएंगे

Advertisement
Last Updated- May 11, 2023 | 4:39 PM IST
Spicejet Q2FY26 results

एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट (SpiceJet) ने गुरुवार को कहा कि उसकी ऋण शोधन कार्यवाही (insolvency process) के लिये अर्जी देने की कोई योजना नहीं है। इसके उलट कंपनी ने पांच करोड़ डॉलर के साथ उन विमानों को ऑपरेशन में लाने का काम शुरू कर दिया है, जो अभी उड़ान नहीं भर रहे।

स्पाइसजेट का यह बयान ऐसे समय आया है जब विमान पट्टे पर देने वाली एक कंपनी ने एयरलाइन के खिलाफ ऋण शोधन समाधान के लिये आवेदन दिया है। वहीं संकट में फंसी गो फर्स्ट (Go First) की तरफ से स्वेच्छा से दायर दिवाला कार्यवाही के आवेदन को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) ने बुधवार को स्वीकार कर लिया।

विमानन बाजार में हाल के घटनाक्रमों का हवाला देते हुए स्पाइसजेट ने कहा कि उसकी ऋण शोधन के लिये आवेदन देने की कोई योजना नहीं है। कंपनी ने बयान में कहा, ‘हम किसी अन्य एयरलाइन की तरफ से दायर ऋण शोधन याचिका के कारण उत्पन्न किसी भी अटकल को खत्म करना चाहते हैं। एयरलाइन का ध्यान अपने कारोबार पर है और कोष जुटाने के लिये निवेशकों के साथ लगातार बातचीत जारी है।’

उल्लेखनीय है कि NCLT ने आठ मई को विमान पट्टे पर देने वाली कंपनी एयरकैसल (आयरलैंड) लिमिटेड की दिवाला याचिका पर स्पाइसजेट को नोटिस जारी किया था। इस मामले की सुनवाई अगले सप्ताह होनी है। इसके अलावा, पट्टे पर विमान देने वाली कंपनियों ने स्पाइसजेट के तीन विमानों का पंजीकरण रद्द करने की अपील की है।

Also Read: फिर से उड़ान भरेंगे SpiceJet के ठप खड़े 25 विमान, एयरलाइन ने जुटाए 400 करोड़ रुपये

स्पाइसजेट के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक ((MD) अजय सिंह ने कहा, ‘ऋण शोधन के लिये याचिका दाखिल करने का कोई सवाल ही नहीं है। इसके बारे में अटकलें पूरी तरह से निराधार हैं। हमने अपने उन विमानों को ऑपरेशन में लाने का काम शुरू कर दिया है, जो अभी उड़ान नहीं भर रहे हैं। कंपनी इसके लिये पांच करोड़ डॉलर के ECLGS (आपात ऋण सुविधा गारंटी योजना) कोष और खुद के पास उपलब्ध नकदी का उपयोग कर रही है।’

कंपनी ने पिछले सप्ताह ठप खड़े 25 विमानों को ऑपरेशन में लाने की योजना की घोषणा की थी। स्पाइसजेट के बेड़े में करीब 80 विमान हैं।

Advertisement
First Published - May 11, 2023 | 4:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement