facebookmetapixel
Advertisement
एथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देवफ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबावअगले दो साल में IPO के लिए तैयार होंगी 210 नई कंपनियां, रेडसीर की रिपोर्ट में हुआ खुलासाSBI Funds Management आईपीओ से पहले बेचेगी हिस्सेदारी, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाए ₹1,655 करोड़शेयर बाजार में हफ्ते भर मची रही हलचल, रिलायंस और बैंकिंग शेयरों की दम पर आखिरी दिन हुई चौतरफा रिकवरीरूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिज

छोटा हुआ मुनाफे का घर

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 6:25 AM IST

मंदी के भूचाल ने हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनैंस कॉर्पोरेशन (एचडीएफसी) के मुनाफे की भी नींव हिला दी।
इसी साल मार्च में खत्म तिमाही के दौरान कंपनी के शुद्ध मुनाफे में 4.5 फीसदी की गिरावट आई है। इस तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 733 करोड़ रुपये रह गया, जबकि मार्च 2008 को समाप्त तिमाही में यह आंकड़ा 768 करोड़ रुपये था।
हालांकि इस दौरान कंपनी के राजस्व में 36 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।  एचडीएफसी ने हालिया समाप्त तिमाही के दौरान 3,152 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया,  जबकि उससे पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 2,317 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया था। कंपनी के प्रबंधन ने 30 रुपये प्रति शेयर लाभांश देने का ऐलान किया है।
समूचे वित्त वर्ष की बात की जाए, तो एचडीएफसी के शुद्ध लाभ में 14.8 फीसदी की कमी आई। वित्त वर्ष 2008-09 के दौरान कंपनी ने 2,130 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था जबकि एक साल पहले समान अवधि में इसने 2,713 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
लेकिन इसका शुद्ध राजस्व पिछली बार के 8,679 करोड़ रुपये से बढ़कर इस बार 11,884 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ गिरा 4.5 फीसदी
कुल राजस्व में इस दौरान 36 फीसदी बढ़ोतरी

Advertisement
First Published - May 5, 2009 | 3:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement