कार कंपनी स्कोडा इंडिया अपने उत्पादों की कीमत में 51,500 रुपये तक की कटौती करेगी।
कंपनी अपने सभी मॉडलों में 12,500 से 51,500 रुपये तक की कटौती करेगी। कंपनी मौजूदा समय में अपने विभिन्न मॉडलों पर कटौती करने के बारे में विचार कर रही है।
मालूम हो कि बाजार में मंदी की वजह से स्कोडा इंडिया ने अगस्त में अपने उत्पादन में कटौती की थी, लेकिन अभी यह उत्पादन कम नहीं कर रही है।
उल्लेखनीय है कि स्कोडा इंडिया ने आज फरीदाबाद में अपने विशेष शोरूम का उद्धाटन किया।