facebookmetapixel
Advertisement
MSME लोन से बैंकिंग सेक्टर को रफ्तार! SBI, HDFC समेत ये बैंक शेयर बने ब्रोकरेज की पसंदITR Filing 2026: रिफंड चाहिए तो ITR के बाद तुरंत करें e-Verification, देरी हुई तो बढ़ सकती है परेशानीभारत की नजर अब Qatar और Bahrain पर, GCC से पहले इन देशों के साथ होगी व्यापारिक साझेदारी!3 जुलाई को होगा बड़ा फैसला! 2030 तक 2 लाख करोड़ डॉलर निर्यात लक्ष्य पर सरकार का मेगा प्लानGold, Silver Price Today: तेज शुरुआत के बाद सोना पड़ा सुस्त, चांदी में भी गिरावटFCNR-B Scheme बनेगी विदेशी पूंजी का बड़ा जरिया? Standard Chartered CEO ने किया बड़ा दावामेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत! लाइसेंस मिलने में लगेगा कम समय, सरकार लाई नया प्रस्तावअमेरिकी टैरिफ और पश्चिम एशिया संकट के बीच तिरुपुर ने बनाया रिकॉर्ड, ₹46000 करोड़ का निर्यातMeta का भारत पर बड़ा दांव, Jamnagar में Data Center से AI क्रांति की तैयारीGIFT City से दुनिया जीतने की तैयारी में भारतीय Fintech कंपनियां, सीमा पार पेमेंट कारोबार में खुलेंगे नए रास्ते

एसकेएफ ने भी टाल दिया विस्तार

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 8:45 AM IST

विश्व भर में छाई मंदी और पूंजी के संकट को देखते हुए बियरिंग, सील, तकनीक और सेवाएं प्रदान करने वाली एसकेएफ इंडिया ने अपने विस्तार की योजना टाल दी है।


कंपनी 150 करोड़ रुपये का निवेश कर हरिद्वार में छोटे बियरिंग बनाने का संयंत्र लगाने वाली थी। इस संयंत की प्रस्तावित सालाना उत्पादन क्षमता 4.5 करोड़ बियरिंग थी।

कंपनी की योजना इस संयंत्र का परिचालन 2008 के अंत तक शुरू करने की थी। लेकिन अब इस संयंत्र का परिचालन जून 2010 तक शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

एसकेएफ के अधिकारियों ने बताया कि कंपनी ने अहमदाबाद और हरिद्वार में 425 करोड़ रुपये का निवेश कर दो निर्माण संयंत्र लगाने की योजना बनाई थी।

मंदी के कारण कंपनी ने फिलहाल हरिद्वार परियोजना का काम टाल दिया है, लेकिन अगले साल मई तक अहमदाबाद संयंत्र का परिचालन शुरू हो जाएगा।

कंपनी  अभी अहमदाबाद में 275 करोड़ रुपये का निवेश कर बड़े बियरिंग बनाने का संयंत्र लगा रही है। ऑटोमोबाइल उद्योग पर छाई मंदी का कुछ असर कंपनी के कारोबार पर पड़ा है।

कंपनी के  पुणे और बेंगलुरु संयंत्र में हफ्ते में 6 दिन ही काम किया जा रहा है। कंपनी के ज्यादातर बड़े ग्राहक वाहन उद्योग से हैं।

Advertisement
First Published - December 11, 2008 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement