facebookmetapixel
Advertisement
क्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यूओडिशा में बनेगा देश का पहला AI-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर, HCLTech करेगी ₹14,257 करोड़ का निवेशबंगाल को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा, केंद्र के साथ तालमेल और निवेश पर रहेगा हमारा जोर: स्वप्न दासगुप्ता

SEBI ने OYO के IPO ड्रॉफ्ट पेपर लौटाए, अपडेट कर दोबारा जमा करने को कहा

Advertisement
Last Updated- January 03, 2023 | 7:32 PM IST
OYO

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने ओरावेल स्टेज लिमिटेड (OSL) से कुछ संशोधनों के साथ आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के ड्रॉफ्ट पेपर को फिर से जमा कराने को कहा है। ओरावेल स्टेज लिमिटेड OYO ब्रांड के तहत काम करती है।

इस कदम से गुरुग्राम की आतिथ्य क्षेत्र की यूनिकॉर्न के IPO में देरी हो सकती है। OYO ने सितंबर, 2021 में 8,430 करोड़ रुपये के IPO के लिए बाजार नियामक SEBI के पास दस्तावेज जमा कराये थे। IPO में 7,000 करोड़ रुपये के नये शेयर जारी किये जायेंगे और 1,430 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश (OFS) लाई जायेगी।

यह भी पढ़ें: BharatPe के सीईओ सुहैल समीर ने पद से दिया इस्तीफा, स्ट्रैटेजिक एडवाइजर के रूप में सेवाएं देंगे

SEBI ने 30 दिसंबर, 2022 को कंपनी के IPO दस्तावेज को वापस कर दिया था और इसे संशोधन के साथ फिर दायर करने के लिए कहा है। हालांकि, नियामक ने दस्तावेजों के मसौदे में आवश्यक संशोधनों के बारे में विस्तार से नहीं बताया है। कंपनी का वित्त वर्ष 2022-23 की पहली छमाही में लाभ 63 करोड़ रुपये रहा, जबकि इससे एक साल पहले की समान अवधि में उसे 280 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

Advertisement
First Published - January 3, 2023 | 5:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement