facebookmetapixel
Advertisement
यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाईभीषण गर्मी और लू का असर: IEX पर 32% महंगी हुई बिजली, दाम बढ़कर ₹5.2 प्रति यूनिट पर पहुंचाFY27 में निर्यात का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार भारत, डंपिंग पर लगेगी लगाम; बढ़ेगा घरेलू विनिर्माण: गोयलतेल कंपनियां फिर मुनाफे में, घटा राजस्व नुकसान; पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर क्यों है सरकार और ब्रोकरेज में रारभारत में जापानी कंपनियों के GCC का दबदबा, 2030 तक अर्थव्यवस्था में दिखेगा बड़ा असर: रिपोर्टबंपर सेल के चलते भीषण गर्मी में भी चमकी FMCG कंपनियां, Q1 में दो अंकों की ग्रोथ की उम्मीदराम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS ने दिया पहला बयान, कहा: घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कड़ी सजा

डीएलएफ पर कसा शिकंजा

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 5:56 PM IST

आयकर विभाग ने देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी दिल्ली लीज एंड फाइनैंस लिमिटेड (डीएलएफ) के खातों की दोबारा जांच करने के आदेश दिए हैं।
इस दिग्गज कंपनी पर आरोप है कि कंपनी ने अपनी आमदनी और मुनाफे को बताने में हेरफेर किया है। डीएलएफ को लेकर उठाए गए कदम के बारे में आज लोक सभा में वित्त राज्य मंत्री एस.एस. पलानिमणिक्कम ने जानकारी दी। दूसरी ओर, डीएलएफ के प्रवक्ता का कहना है कि यह सामान्य ऑडिट ही है। 
लोक सभा में निवेदिता माने और एकनाथ गायकवाड़ के सवाल के लिखित जवाब में वित्त राज्य मंत्री ने बताया कि कंपनी का विशेष ऑडिट 2006-07 की अवधि के दौरान आयकर अधिनियम की धारा 142 (दो-ए) के तहत किया जाएगा।
वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि डीएलएफ के मामले में 31 दिसंबर 2008 को ऑडिट रिपोर्ट मिल चुकी है और इस पर आवश्यक कार्रवाई के लिए जरूरी जांच चल रही है।
सरकार ने इस बात को माना कि इस खेल में डीएलएफ के अलावा और भी कई कंपनियां शामिल हैं। पलानीमणिक्कम ने कहा कि कई दूसरी रियल एस्टेट कंपनियों ने अपनी आमदनी और मुनाफे के बारे में आयकर विभाग को गुमराह किया है।
उन्होंने कहा कि इसके बारे में ज्यादा जानकारियां जुटाई जा रही हैं और जल्द ही उन्हें सदन के पटल पर रखा जाएगा। दूसरी ओर, मूलरूप से गुड़गांव की इस कंपनी के प्रवक्ता ने इस पूरे मसले पर यह कहा, ‘यह सही है कि विशेष ऑडिट किया गया, लेकिन यह सामान्य प्रक्रिया की तरह था। विभाग को कंपनी के खिलाफ कुछ भी नहीं मिला है। इस बात को इस तरह न लिया जाए कि कंपनी के खिलाफ कोई कदम उठाया जा रहा है।’
इससे पहले डीएलएफ के उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने भी तकरीबन एक महीने पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये इस विशेष ऑडिट को सामान्य बात बताया था और कहा था कि इसके बिना पर आयकर विभाग, कंपनी के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाने जा रहा। उन्होंने कहा था कि खातों में कुछ भी गलत नहीं पाया गया।
निशाने पर दिग्गज
आयकर विभाग करेगा खातों का विशेष ऑडिट
आयकर की धारा 142-2 ए के तहत है मामला
कंपनी ने बताया सामान्य ऑडिट
दूसरी कई और कंपनियां भी हैं निशाने पर

Advertisement
First Published - February 26, 2009 | 11:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement