facebookmetapixel
Advertisement
ITR Filing 2026: नौकरी संग फ्रीलांसिंग से भी कमाई करें तो आयकर रिटर्न कैसे भरेंTAFE की बड़ी रणनीति: यूरोप में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लॉन्च करेगी कंपनी, भारत में सस्ते मॉडल पर कामMeta को IT मंत्रालय का नोटिस, इंस्टाग्राम से बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री हटाने का दिया निर्देश स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने भारत में 20 शाखाओं पर जड़ा ताला, अब वेल्थ मैनेजमेंट पर फोकसNSE क्वांटो क्रॉस-करेंसी डेरिवेटिव लाने की कर रहा तैयारी, निवेशकों को क्या होगा फायदा?Editorial: कच्चा तेल सस्ता, फिर भी पेट्रोल-डीजल के दाम तुरंत क्यों नहीं घटेंगे?भारत में क्विक कॉमर्स का बढ़ता असर, किराना स्टोर कैसे करेंगे मुकाबला?कांग्रेस से कैसे छूटा राष्ट्रवाद का मुद्दा? 2014 के बाद की रणनीति पर पुनर्विचारUP EV Subsidy: योगी सरकार ने ईवी खरीद पर दी ₹210 करोड़ से ज्यादा सब्सिडी, 43,000 से ज्यादा लोगों को मिला फायदाGold Outlook: सोने का भाव बढ़ेगा या घटेगा? अगले सप्ताह इन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

नई कमान पर असमंजस में सत्यम कर्मी

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 8:04 PM IST

फर्जीवाड़े में फंसी सत्यम कंप्यूटर्स को खरीदने में जहां एक ओर कंपनियां दिलचस्पी दिखा रही हैं, वहीं दूसरी ओर सत्यम के कर्मचारी कंपनी और खुद के भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं।
कुछ का मानना है कि सत्यम के बिकने के बाद इसकी खोई हुई प्रतिष्ठा नए कर्णधार के हाथों फिर से कायम हो सकती है, वहीं कुछ का कहना है कि नई कंपनी के हाथों में कमान आने से स्थिति और विकट हो सकती है।
प्रबंधन की ओर से भले ही यह कहा जा रहा हो कि नई कमान के आने के बाद भी मौजूदा कर्मचारियों की छंटनी नहीं होगी, लेकिन सत्यम कर्मियों को उनकी बातों पर पूरा यकीन नहीं हो रहा है। यही वजह है कि वे बेहतर अवसर की तलाश में जुटे हैं।
हालांकि सत्यम के सीईओ ए.एस. मूर्ति ने कर्मियों को आश्वस्त किया है कि किसी भी कर्मचारी की छंटनी अगले छह माह तक नहीं की जाएगी।
सत्यम के एक कर्मचारी का कहना है कि यहां काम करने वालों के बीच इस बात को लेकर खूब चर्चा हो रही है कि प्रबंधन की ओर से छंटनी की सूची बनाई जा रही है, जबकि आए दिन इस बात की अफवाह भी होती है कि फलां ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है।
कुछ लोगों ने तो सत्यम की ग्राहक कंपनियों में नौकरी ज्वाइन कर ली है। उदाहरण के तौर पर कुछ सत्यम बैंक ऑफ अमेरिका की एक परियोजना पर काम कर रही थी। वहां अब सत्यम के कुछ कर्मचारी काम कर रहे हैं। बैंक ऑफ अमेरिका ज्वाइन करने वाले सत्यम के कर्मियों को 15 फीसदी वेतन वृद्धि पर रखा गया है।

Advertisement
First Published - March 14, 2009 | 2:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement