कंपनियां

SAIL ने पावर मेक को दिया 30,438 करोड़ रुपये का ठेका

PMPL के पास इसकी 74 प्रतिशत हिस्सेदारी, जबकि पीसी पटेल इंफ्रा के पास 26 प्रतिशत हिस्सेदारी है। अनुबंध की अवधि 28 वर्ष है, जिसमें दो साल की विकास अवधि शामिल है।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 31, 2023 | 3:12 PM IST

सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी सेल (SAIL) ने 30,438 करोड़ रुपये की खान विकास व संचालन (MDO) परियोजना का ठेका पावर मेक प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को सौंपा है। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा, ‘झारखंड के धनबाद जिले के झरिया कोयला क्षेत्रों में स्थित तसरा ओपनकास्ट परियोजना के विकास व संचालन का ठेका पावर मेक प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (PMPL)- पीसी पटेल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के गठजोड़ को दिया जा रहा है।’

PMPL के पास इसकी 74 प्रतिशत हिस्सेदारी, जबकि पीसी पटेल इंफ्रा के पास 26 प्रतिशत हिस्सेदारी है। अनुबंध की अवधि 28 वर्ष है, जिसमें दो साल की विकास अवधि शामिल है।

Also read: अब Flipkart का 77 फीसदी Walmart के नाम, Tiger Global ने बेची हिस्सेदारी

पावर मेक प्रोजेक्ट्स के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सज्जा किशोर बाबू ने कहा कि इस परियोजना से कंपनी की पहले से मजबूत ‘ऑर्डर बुक’ और मजबूत होगी। इससे ऑर्डर बुक में विविधता लाने में मदद मिलेगी।

First Published : July 31, 2023 | 3:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)