facebookmetapixel
Advertisement
कोफोर्ज में गवर्नेंस पर घमासान! चेयरमैन पर बोर्ड से ऑडिट रिपोर्ट के नतीजे छिपाने का आरोपBrics Summit 2026: तीन दिन भारत में रहेंगे पुतिन, मोदी संग होगी अहम बातचीत; रक्षा, ऊर्जा और यूक्रेन युद्ध पर बनेगी रणनीतिमैगी से कोल्ड ड्रिंक तक पैकेट पर लगेगी लाल चेतावनी? भारत में खाने की क्वालिटी पर क्यों छिड़ी बहसNSE की कमाई का 60% सिर्फ ऑप्शंस से, नियम सख्त हुए तो कितना बड़ा है खतरा?ब्याज दर बढ़ने के डर से सोना 1,571 रुपये गिरा, चांदी 2,530 रुपये टूटीBRICS Summit 2026 Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए देखें वैकल्पिक रूटफंड फ्लो घटने के बाद भी इन 2 AMC शेयरों पर नुवामा बुलिश, 30% तक रिटर्न की उम्मीदGold Price: $4,400 के नीचे फिसला सोना, अब अमेरिका के इन 2 आंकड़ों पर टिकी नजर; आगे और गिरेगा भाव?NSE IPO में पैसा लगाने का मौका! ₹1,700-1,785 का प्राइस बैंड तय; 17 सितंबर से शुरू होगी बोलीStock Market Update: सेंसेक्स 600 अंक फिसला, Nifty MidCap में 1% की गिरावट; BSE और Godrej Projects दबाव में

Maruti के प्रबंधन में फेरबदल, शशांक श्रीवास्तव का स्थान पार्थ बनर्जी लेंगे

Advertisement

Maruti Suzuki leadership change: वर्तमान में कंपनी के बिक्री और विपणन प्रभाग के प्रमुख शशांक श्रीवास्तव 1 अप्रैल से कार्यकारी समिति के सदस्य होंगे।

Last Updated- March 27, 2024 | 10:08 PM IST
Maruti Suzuki Q3 Results

मारुति सुजूकी इंडिया (एमएसआईएल) ने अपने वरिष्ठ प्रबंधन में फेरबदल किया है। कंपनी ने नए इंजीनियरिंग प्रमुख के साथ-साथ नए विपणन और बिक्री प्रमुख की नियुक्ति की है। कंपनी ने बीएसई को बताया है कि वर्तमान में कंपनी के बिक्री और विपणन प्रभाग के प्रमुख शशांक श्रीवास्तव 1 अप्रैल से कार्यकारी समिति के सदस्य होंगे। श्रीवास्तव का स्थान पार्थ बनर्जी लेंगे। वर्तमान में वह कंपनी के सेवा अनुभाग के प्रमुख हैं।

देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता ने कहा कि राम सुरेश अकेला, जो वर्तमान में विपणन कार्यक्षेत्र में कार्यकारी अधिकारी हैं, 1 अप्रैल से सेवा प्रमुख के रूप में बनर्जी की जगह लेंगे। बनर्जी 34 साल से कंपनी में हैं जबकि अकेला करीब 31 साल पहले मारुति सुजूकी में शामिल हुए थे। सीवी रमन, जो फिलहाल कंपनी में इंजीनियरिंग अनुभाग के प्रमुख हैं, 1 अप्रैल से कार्यकारी समिति के सदस्य होंगे। रमन की जगह तरुण अग्रवाल लेंगे, जो फिलहाल इंजन कार्यक्षेत्र के प्रमुख और कार्यकारी अधिकारी हैं।

मारुति सुजूकी ने संदीप रैना को उत्पाद योजना प्रमुख नियुक्त किया है। वर्तमान में मानव संसाधन एवं आईटी प्रमुख राजेश उप्पल भी 1 अप्रैल, 2024 से कार्यकारी समिति के सदस्य होंगे। मारुति ने 1 अप्रैल, 2024 से मनोज गौतम को सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के प्रमुख और सलिल बी लाल को मानव संसाधन (एचआर) प्रमुख नियुक्त किया है।

सुनील कक्कड़ को आपूर्ति शृंखला के प्रमुख के पद से कॉरपोरेट योजना प्रमुख के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है। कंपनी ने दीपक ठुकराल को आपूर्ति शृंखला प्रमुख के रूप में नामित किया है जबकि राहुल भारती को कॉरपोरेट मामलों के प्रमुख के रूप में नामित किया गया है।

Advertisement
First Published - March 27, 2024 | 10:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement