facebookmetapixel
Advertisement
₹52,000 करोड़ की डिफेंस खरीद से इन 6 शेयरों की लग सकती है लॉटरी! ब्रोकरेज ने बताए टारगेटGold-Silver Price Today: भारत में लुढ़के सोने-चांदी के दाम, लेकिन विदेशी बाजार में कीमतों ने लगाई लंबी छलांगMidcap Funds: इन्फ्रा, सेमीकंडक्टर बूस्ट बने नए ग्रोथ इंजन, निवेश के लिए आगे क्या हो स्ट्रैटेजी?Health Insurance Claim करते समय न करें ये गलती, वरना जेब से भरना पड़ सकता है लाखों का बिलCrude Oil Price: कच्चा तेल फिर फिसला, OPEC+ के फैसले के बाद कीमतों पर बढ़ा दबावQ1 Results: Tata Technologies ने तय कर दी तारीख, अब बाजार को है ऐलान का इंतजारIT से रहें सावधान, बैंकिंग-हेल्थकेयर पर दांव! Tata AMC के CIO ने बताया कहां मिलेगा बेहतर रिटर्नशेयर बाजार में रिटेल निवेशकों की दमदार वापसी! 6 महीने में लगाया ₹57,203 करोड़, जानें कहां दिख रहा भरोसामॉनसून ने बदली चाल! अब किसानों के लिए आई बड़ी राहत, तेजी से बढ़ सकती है खरीफ की बोआईसरकार के नए नियम से बैटरी कंपनियां परेशान! खुद रिसाइक्लिंग करने पर भी खरीदना पड़ रहा सर्टिफिकेट

अमेरिका में ईंधन की बिक्री करेगी रिलायंस

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 8:35 PM IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) गुजरात के जामनगर की दोनों रिफाइनरी से अमेरिका को पेट्रोल और डीजल बेचने की संभावना तलाश रही है।
गौरतलब है कि अमेरिका विश्व भर में ईंधन की सबसे ज्यादा खपत करता है। आरआईएल के तेल और गैस कारोबार के प्रमुख पीएमएस प्रसाद ने बताया कि हम अमेरिका में कुछ पक्षों से बात कर रहे हैं। हम अमेरिका को तेल बेचने के इच्छुक हैं।
प्रसाद के मुताबिक, ”सीधी बिक्री से हमें ज्यादा लाभ होगा। इसलिए हमारी नजर प्रत्यक्ष बिक्री पर है।” उन्होंने कहा कि आरआईएल गैसोलीन (पेट्रोल) के उपभोक्ताओं के साथ अमेरिकी विपणनकर्ताओं से भी बात कर रही है। हालांकि उन्होंने इसका ब्योरा नहीं दिया। कंपनी ने हाल ही में अमेरिका में पेट्रोल कारोबार शुरू किया है।
इसका दफ्तर ह्यूस्टन में है, जो अमेरिकी गल्फ कोस्ट और न्यूयॉर्क हार्बर बाजार दोनों में कारोबार करेगा। प्रसाद ने कहा कि आरआईएल अभी हेस से बात कर रही है। आरआईएल ने इस महीने न्यूयार्क हार्बर क्षेत्र में 13 लाख बैरल का भंडार गृह खरीदा है।
अमेरिका में पेट्रोलियम उत्पादों का भंडारण और बिक्री करने के लिए भंडार गृह रखने वाली आरआईएल देश की पहली कंपनी बन गई है। इसने भूमध्यसागर और यूरोप के बाजारों पर नियंत्रण करने के लिए हाल में इजराइल में भंडारण सुविधा की शुरुआत की है।

Advertisement
First Published - March 18, 2009 | 11:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement