फॉर्च्यून की सूची में रिलायंस 59 स्थान फिसली

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 12, 2022 | 2:12 AM IST

अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी की अगुआई वाली तेल से लेकर दूरसंचार क्षेत्र में कारोबार करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज 2021 की फॉच्र्यून ग्लोबल 500 की सूची में 59 स्थान फिसलकर 155वें स्थान पर आ गई है। कोविड-19 महामारी की वजह से आमदनी बुरी तरह प्रभावित होने के कारण रिलायंस इंडस्ट्रीज की रैंकिंग में बड़ी गिरावट आई है। यह 2017 के बाद सबसे निचली रैंकिंग है। 524 अरब डॉलर के राजस्व के साथ वॉलमार्ट फॉच्र्यून की सूची में पहले स्थान पर बनी हुई है। चीन की स्टेट ग्रिड 384 अरब डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर है। 280 अरब डॉलर के राजस्व के साथ एमेजॉन तीसरे स्थान पर है।    

First Published : August 2, 2021 | 11:39 PM IST