facebookmetapixel
Advertisement
Vedanta Demerger: डिमर्जर के बाद इस कारोबार से आएगी सबसे ज्यादा कमाई, शेयर पर ₹350 का टारगेटEmkay Portfolio Update: HPCL को किया बाहर, Bharat Forge समेत इन 3 शेयरों को मिली एंट्रीStocks To Watch Today: आज इन शेयरों में होगा बड़ा एक्शन! Power Grid से HDFC Bank तक, निवेशकों के लिए आए कई बड़े अपडेटअमेरिका-ईरान तनाव से शेयर बाजार टूटा! सेंसेक्स 372 अंक गिरा, कल एक्सपायरी में क्या होगा?मई में IIP ग्रोथ 5 महीने के हाई पर, बिजली क्षेत्र की तेजी से औद्योगिक उत्पादन को मिला सहाराSBI ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए 30 करोड़ डॉलर, RBI की स्वैप सुविधा का उठाया लाभकोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ अशोक वासवानी दिसंबर में छोड़ेंगे पद, शेयर 3% से ज्यादा टूटाIFSCA का बड़ा प्रस्ताव: GIFT City में हर ग्राहक को मिलेगा यूनिक KYC आईडी!मॉनसून और पश्चिम एशिया तनाव से शेयर बाजार लुढ़का, सेंसेक्स 372 अंक टूटाभारत फिर बना दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा शेयर बाजार, ताइवान और दक्षिण कोरिया को छोड़ा पीछे

Reliance Industries का न्यू एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स इसी साल शुरू होगा

Advertisement

Reliance ने निवेशकों के समक्ष तीसरी तिमाही के परिणामों की घोषणा करते हुए कहा, “हम इस वर्ष विभिन्न चरणों में नवीन ऊर्जा इकाइयां शुरू करने की राह पर है।”

Last Updated- January 21, 2024 | 4:23 PM IST
Dharma Productions में हिस्सेदारी खरीदने की होड़, Saregama के बाद अब रिलायंस पर टिकी सबकी नजरें Race to buy stake in Dharma Productions, after Saregama now all eyes are on Reliance
Representative Image

उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) इस साल की दूसरी छमाही में नवीन ऊर्जा गीगा परिसर शुरू करेगी।

कंपनी ने तिमाही नतीजों की घोषणा के दौरान निवेशक कॉल में यह जानकारी दी। रिलायंस गुजरात के जामनगर में 5,000 एकड़ क्षेत्र में गीगा परिसर बना रही है। इसमें फोटोवोल्टिक पैनल, ईंधन सेल प्रणाली, हरित हाइड्रोजन, ऊर्जा भंडारण और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए पांच गीगा कारखाने शामिल हैं।

कंपनी ने निवेशकों के समक्ष तीसरी तिमाही के परिणामों की घोषणा करते हुए कहा, “हम इस वर्ष विभिन्न चरणों में नवीन ऊर्जा इकाइयां शुरू करने की राह पर है।”

यह भी पढ़ें: सिर्फ जीरो एमिशन कारें ही एयर पॉल्यूशन घटाने, ऑयल इंपोर्ट कम करने में मददगार: Tata Motors

शुक्रवार को तीसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा के बाद अंबानी ने कहा, “नवीन ऊर्जा गीगा परिसर 2024 की दूसरी छमाही में चालू होने के लिए तैयार है। मुझे विश्वास है कि रिलायंस का नवीन (हरित) ऊर्जा कारोबार स्वच्छ ईंधन की स्वीकार्यता की वैश्विक क्रांति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”

धीरूभाई अंबानी हरित ऊर्जा गीगा परिसर दुनिया की सबसे बड़ी एकीकृत नवीकरणीय ऊर्जा विनिर्माण इकाइयों में से एक होगी। रिलायंस ने पांच लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय के साथ 100 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा स्थापित करने के लिए गुजरात सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

कंपनी को हरित हाइड्रोजन के लिए कच्छ में 74,750 हेक्टेयर (हेक्टेयर) जमीन के टुकड़े के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने नवीन ऊर्जा मूल्य श्रृंखला में मजबूत विशेषज्ञता वाले 10 वैश्विक प्रौद्योगिकी नवप्रवर्तकों में रणनीतिक रूप से निवेश किया है।

Advertisement
First Published - January 21, 2024 | 4:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement