facebookmetapixel
Advertisement
दुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं परARAI ने बदला फैसला, ऑटो पीएलआई स्कीम में अब पूरे साल लागू होगी एक ही विनिमय दरबढ़ती मांग के बीच उत्पादन बढ़ाएगी टाटा मोटर्स, Sierra EV लॉन्च के बाद सप्लाई पर फोकसHUL AGM: पश्चिम एशिया युद्ध से बढ़ी कच्चे माल की लागत, पहली तिमाही में कारोबार पर पड़ा असरशांति समझौते से कम हुआ जोखिम, लेकिन कच्चे तेल की कीमतों व AI शेयरों के हाई वैल्यूएशन पर रहेगी नजर: RBIAdani Vizhinjam Port Deal: MSC की सहयोगी कंपनी खरीदेगी 49% हिस्सेदारी, करेगी 1.4 अरब डॉलर का निवेशघरेलू ऋण बाजार में बहार, शेयरों से मुंह मोड़ भारतीय सरकारी बॉन्ड में विदेशी निवेशकों ने लगाए ₹55,518 करोड़मौसम विभाग की चेतावनी: जुलाई में सामान्य से कम बरसेंगे बादल, देश के कई हिस्सों में बढ़ सकता है जल संकट!वाराणसी में ₹50,000 करोड़ का निवेश, एरोसिटी और तीन नई टाउनशिप से रियल एस्टेट में आएगी बड़ी छलांग!मंदिर अर्थव्यवस्था का चमत्कार: अकेले वाराणसी में पर्यटकों से हर साल पैदा हो रही ₹1.25 लाख करोड़ की इकोनॉमी!

उत्तर भारत में भी रिलायंस जीएसएम

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 5:52 PM IST

रिलायंस कम्युनिकेशंस बहुत जल्द ही अपनी जीएसएम सेवाएं जम्मू-कश्मीर में शुरू करने की तैयारी कर रही है।


शुरू में यह सेवा 30 शहरों में लॉन्च की जाएंगी और बाद में इसके दायरे में कई अन्य शहरों को भी लाया जाएगा। इसके साथ ही बीएसएनएल, भारती एयरटेल और डिशनेट वायरलेस के बाद जम्मू-कश्मीर में यह  चौथी कंपनी होगी।

पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर सर्किलों के रीजनल हब प्रमुख अरविंद कुमार ने कहा, ‘जम्मू-कश्मीर में अपार क्षमता मौजूद है, लेकिन राष्ट्रीय औसत की तुलना में वहां मोबाइल की पैठ काफी कम है। हम अगले 3-4 सप्ताह में अपनी सेवाएं शुरू करने जा रहे हैं।’

फिलहाल जम्मू-कश्मीर में जीएसएम उपभोक्ताओं की संख्या नवंबर तक 27.7 लाख है और पिछले महीने के दौरान इसमें 6.31 फीसदी का विकास दर्ज किया गया।

अपनी विस्तार योजना के तहत कंपनी ने पंजाब के 460 शहरों और 11,741 गांवों में रिलायंस मोबाइल जीएसएम सेवा शुरू करने की घोषणा की है।

पंजाब में अपनी सेवाओं के लॉन्च के जरिये कंपनी पंजाब में अपनी 40 फीसदी की संयुक्त बाजार भागीदारी हासिल करने की योजना बना रही है। फिलहाल पंजाब में कंपनी के सीडीएमए ग्राहकों की संख्या 12 लाख है।

पंजाब में कुल जीएसएम उपभोक्ता आधार नवंबर, 2008 में तकरीबन एक करोड़ था और इसमें पिछले महीने 2.5 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया।

Advertisement
First Published - January 5, 2009 | 11:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement