facebookmetapixel
Advertisement
टाटा संस में बड़ा बदलाव संभव! AGM से पहले चेयरमैन पद छोड़ सकते हैं एन चंद्रशेखरनGold silver price today: निवेश मांग व केंद्रीय बैंकों की खरीद से सोना ₹1,182 तेज, चांदी ₹2,314 चढ़ीOpening Bell: शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स करीब 250 अंक फिसला, निफ्टी 24400 के नीचेStocks to Watch: टाटा मोटर्स, IRCTC, BEML समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर; खबरों के दम पर दिखेगा एक्शनऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव‘ग्रामीण भारत तक पहुंचे बैंकिंग AI, तभी असली सफलता होगी हासिल’, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी की सलाहपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज, भाजपा-सपा-कांग्रेस-बसपा समेत दलों ने कसी कमरBrand Canvas 2026: VIT की ‘पावर रेंजर्स’ ने जीता बीस्मार्ट की पहली विज्ञापन प्रतियोगिता का खिताब

क्षेत्रीय विमानन कंपनी को NOC, Fly91 को मिली सरकार से मंजूरी

Advertisement
Last Updated- April 26, 2023 | 10:17 PM IST
Fly91
Fly91 | Twitter

गोवा की क्षेत्रीय स्टार्टअप विमानन कंपनी Fly91 को परिचालन शुरू करने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय से बिना आपत्ति के मंजूरी (NOC) मिल गई है। Fly91 का इरादा अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में उड़ानों की शुरुआत करने का है। इसे फेयरफैक्स इंडिया के पूर्व प्रमुख हर्ष राघवन और निलंबित किंगफिशर एयरलाइंस के कार्यकारी उपाध्यक्ष मनोज चाको ने प्रवर्तित किया है।

चाको ने कहा ‘NOC हासिल करना महत्वपूर्ण बात है और हम इस लेकर प्रसन्न हैं। लेकिन यह माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप तक पहुंचने जैसा है और अब असली तैयारी शुरू होगी। हम वायु परिचालक प्रमाण-पत्र के लिए दो-तीन सप्ताह में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय में आवेदन करने की योजना बना रहे हैं।’

Fly91 ने परिचालन के लिए एटीआर-72 विमानों को चुना है और परिचालन के पहले साल में छह से सात विमान लेने का इरादा है। इसके बाद वह अगले पांच साल में इतने ही विमान और जोड़ने की योजना बना रही है।

Also Read: AI से बदल जाएगी Air India की तस्वीर, होंगे ये बड़े बदलाव

उन्होंने कहा कि हम पट्टादाताओं और ओईएम के साथ बातचीत के अंतिम चरण में हैं। हमारी मुख्य टीम तैयार है। हमें उन पायलटों से भी प्रतिबद्धता मिली है, जो हमसे जुड़ना चाहते हैं। शुरुआत में हमारे पास 200 कर्मचारियों की क्षमता होगी।

Fly91 का मुख्यालय गोवा में होगा और वह उत्तर तथा पश्चिम भारत के हवाईअड्डों को द्वितीयक बेस के रूप में देख रही है। यह नई विमानन कंपनी गोवा के दूसरे हवाई अड्डे पर आधारित होगी, जो राज्य के उत्तरी भाग में मोपा में स्थित है। हवाई अड्डे ने इस साल की शुरुआत में परिचालन शुरू किया था।

Advertisement
First Published - April 26, 2023 | 10:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement