facebookmetapixel
Advertisement
भारत-जापान का रक्षा सहयोग बढ़ेगा, समुद्री सुरक्षा से लेकर जहाजों के विकास तक साथमुफ्त कोचिंग से छोटे शहरों के छात्रों को फायदा, सरकारी नौकरियों में बढ़ सकती है प्रतिस्पर्धाउदारीकरण के 35 साल: आईटी से लेकर खुदरा क्षेत्र में कोलकाता की बदली तस्वीर, मगर आ​र्थिक चुनौतियां बनी रहींAI ने छोटे कारोबारों के लिए विज्ञापन आसान बनाया, 75% ने ग्रोथ में मदद मानीब्रिक्स सम्मेलन से पहले भारत-बांग्लादेश संबंधों पर संशय, पीएम रहमान के दौरे की संभावना कमझारखंड में सरकारी नियुक्तियां रद्द करने पर रोक, 15 सितंबर तक सरकार से जवाबसेंसेक्स में हेरफेर का खेल: कॉपटॉल और मानसी ने कैसे रचा पूरा जाल?रुपये में निर्यात भुगतान पर अब मिलेंगे FTP के प्रोत्साहन, सरकार ने बदले नियमसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, नई औद्योगिक संबंध संहिता में ‘उद्योग’ की अलग व्याख्यामेटा के AI कंटेंट मॉडरेशन पर सरकार की चिंता, पोस्ट हटाने से पहले मानव समीक्षा पर जोर

AI से बदल जाएगी Air India की तस्वीर, होंगे ये बड़े बदलाव

Advertisement

कंपनी ने 20 करोड़ डॉलर का निवेश किया

Last Updated- April 24, 2023 | 5:10 PM IST
Air India
BS

एयर इंडिया (Air India) ने सोमवार को कहा कि उसने एयरलाइन की डिजिटल सिस्टम के आधुनिकीकरण के लिए 20 करोड़ डॉलर का शुरुआती निवेश किया है। कंपनी ने बताया कि आधुनिकीकरण के तहत ChatGPT संचालित चैटबॉट (Chatbot) और कई अन्य पहल को अमलीजामा पहनाया जाएगा।

एयरलाइन ने ‘Vihaan.AI’ नाम से एक रूपांतरण कार्यक्रम भी शुरू किया है। एयर इंडिया ने बयान में कहा कि उसकी डिजिटल सिस्टम को आधुनिक बनाने के प्रयासों में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। कई पहल पहले ही पूरी हो चुकी हैं और कई पर काम जारी है।

कंपनी पहले ही नई डिजिटल सिस्टम, डिजिटल इंजीनियरिंग सेवाओं और कुशल डिजिटल वर्कफोर्स के लिए लगभग 20 करोड़ डॉलर का निवेश कर चुकी है। बयान के अनुसार, कंपनी को उम्मीद है कि अगले पांच साल के दौरान निवेश की यह गति बरकरार रहेगी।

Also Read: Vistara-Air India Merger: TATA ग्रुप और सिंगापुर एयरलाइंस ने CCI से मांगी मंजूरी

इसके तहत पारंपरिक डिजिटल तकनीकों से लेकर आधुनिक AI तक, अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी को लागू किया जाएगा। इसके अलावा, एयर इंडिया क्वॉन्टम कंप्यूटिंग के अनुप्रयोग जैसे उभरते रुझानों को अपनाने पर भी विचार कर रही है। ग्राहकों से बेहतर जुड़ाव के लिए एयरलाइन वेबसाइट और मोबाइल ऐप के आधुनिकीकरण, यूजर्स के अनुकूल ग्राहक सूचना प्रणाली, ChatGPT संचालित चैटबॉट और उड़ान में मॉर्डन मनोरंजन सिस्टम पर काम कर रही है।

Advertisement
First Published - April 24, 2023 | 5:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement