facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

REC Ltd कंपनी बोर्ड का 1.7 लाख करोड़ रुपये का बड़ा फैसला, क्या शेयर पर होगा असर?

Advertisement

आरईसी ने शेयर बाजार को बताया कि निदेशक मंडल ने 26 मार्च, 2025 को हुई अपनी बैठक में 2025-26 के लिए ये मंजूरी दी है।

Last Updated- March 26, 2025 | 5:51 PM IST
PSU REC Ltd
PSU REC Ltd (PIB)

सार्वजनिक क्षेत्र की आरईसी लि. के निदेशक मंडल ने अगले वित्त वर्ष में कंपनी को 1.7 लाख करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी है। कंपनी यह राशि बॉन्ड और रुपये में कर्ज और अन्य माध्यमों से जुटाएगी। आरईसी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी के निदेशक मंडल ने 26 मार्च, 2025 को हुई अपनी बैठक में 2025-26 के लिए 1.7 लाख करोड़ रुपये की कर्ज योजना को मंजूरी दी।

सूचना में कहा गया है कि इस कर्ज योजना में घरेलू बॉन्ड, पूंजीगत लाभ कर छूट वाले बॉन्ड, वित्तीय संस्थानों और बैंकों से रुपये में कर्ज के साथ-साथ विदेशों से वाणिज्यिक उधारी के जरिये 1.55 लाख करोड़ रुपये जुटाना शामिल है। इसके अलावा, कंपनी अल्पावधि ऋण के जरिये 10,000 करोड़ रुपये और वाणिज्यिक पत्रों के जरिये 5,000 करोड़ रुपये जुटाएगी।

इसके साथ ही, पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन लि. के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक परमिंदर चोपड़ा को 21 मार्च, 2025 से आरईसी लि. के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार के साथ कंपनी के बोर्ड में अतिरिक्त निदेशक के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दी गई।

REC Ltd का प्रोफाइल

REC, जो भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन एक कंपनी है, केंद्र और राज्य सरकारों के साथ-साथ निजी संस्थाओं को इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए दीर्घकालिक फाइनेंसिंग और अन्य वित्तीय समाधान प्रदान करती है।

कंपनी ने 15 साल की अवधि वाले बॉन्ड्स के जरिए ₹2,500 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखा था, जिसमें ₹500 करोड़ का बेस इश्यू साइज और ₹2,000 करोड़ का ग्रीन शू विकल्प शामिल था। इसके अलावा, कंपनी ₹4,000 करोड़ 10 साल की अवधि वाले बॉन्ड्स से जुटाने की योजना बना रही थी, जिसका बेस साइज ₹700 करोड़ और ग्रीन शू विकल्प ₹3,300 करोड़ का था।

बुधवार, 26 मार्च 12:36 PM तक, बीएसई पर REC लिमिटेड के शेयर ₹429.85 प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहे थे।

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

बड़ी खबर! चीन के इन 4 उत्पादों पर लगी एंटी-डंपिंग ड्यूटी, किन कंपनियों के शेयर बनेंगे राकेट?

Real Estate सेक्टर में मंदी की आहट? Report में खुलासा- तिमाही में 23% घटी बिक्री

लार्सन एंड टुब्रो (L&T) को मिला ₹15,000 करोड़ का ग्लोबल मेगा ऑर्डर, स्टॉक मूवमेंट पर रखें नजर

Advertisement
First Published - March 26, 2025 | 5:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement