facebookmetapixel
Advertisement
बैंकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: RBI ने निवेश उतार-चढ़ाव बफर रखने की अनिवार्यता खत्म कीICICI बैंक ने ICICI Pru Life में बहुल हिस्सेदारी बनाए रखने का किया ऐलान, शेयर में तेज उतार-चढ़ावलिबर्टी म्युचुअल ने बढ़ाई लिबर्टी जनरल इंश्योरेंस में 74% तक हिस्सेदारी, भारत में विस्तार की रणनीति तेजयात्रा खर्च घटाएं, इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दें बैंक व वित्तीय संस्थानपीयूष गोयल की उद्योगों से अपील: आयात निर्भरता घटाएं, घरेलू विनिर्माण बढ़ाएंअमेरिकी छूट खत्म होने के बाद भी रूस से तेल खरीदेगा भारत, सप्लाई पर असर नहीं: सरकारSEBI चीफ तुहिन पांडेय बोले- वैश्विक संकटों के बीच भी भारतीय बाजार मजबूत, AI साइबर खतरे पर चेतावनी बड़ी घट-बढ़ के बाद बाजार सपाट बंद, IT शेयरों ने संभाला सेंसेक्स-निफ्टीसुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी: UAPA मामलों में भी जमानत नियम है और जेल अपवाद!केरलम में वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, कांग्रेस की गारंटियों पर पहली कैबिनेट बैठक में ही लगी मुहर

Macrotech Developers चालू वित्त वर्ष में 17 हाउसिंग प्रोजेक्ट करेगी पेश

Advertisement

मैक्रोटेक डेवलपर्स ने चालू वित्त वर्ष में 17,500 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति बेचने का लक्ष्य रखा है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 21 प्रतिशत अधिक है।

Last Updated- May 07, 2024 | 12:44 PM IST
macrotech developers
Representative Image

मैक्रोटेक डेवलपर्स चालू वित्त वर्ष 2024-25 में 17 आवासीय परियोजनाएं शुरू करेगी, जिनकी राजस्व क्षमता 12,000 करोड़ रुपये होगी। इससे कंपनी की बिक्री बुकिंग को बढ़ावा मिलेगा, जो 2023-24 में मजबूत मांग के दम पर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी।

निवेशकों के अनुसार, लोढ़ा ब्रांड के तहत अपनी संपत्तियों का विपणन करने वाली मैक्रोटेक डेवलपर्स 2024-25 में मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर), पुणे तथा बेंगलुरु में 10 नई परियोजनाएं और मौजूदा आवासीय परियोजनाओं में सात नए चरण शुरू करेगा।

पेश किए जाने वाले कुल क्षेत्रफल का अनुमान 1.01 करोड़ वर्ग फुट है, जिसका अनुमानित सकल विकास मूल्य (जीडीवी) 12,100 करोड़ रुपये है। हालांकि, कंपनी ने कहा कि इस वित्त वर्ष में पेश होने वाली परियोजनाओं के लिए मार्गदर्शन बढ़ सकता है, क्योंकि वह अधिक भूमि अधिग्रहण कर सकती है और इसी वित्त वर्ष में पेश करने में सक्षम हो सकती है।

भारत के अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक मैक्रोटेक डेवलपर्स ने चालू वित्त वर्ष में 17,500 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति बेचने का लक्ष्य रखा है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 21 प्रतिशत अधिक है। इसने अपनी बिक्री बुकिंग (जिसे प्री-सेल्स भी कहा जाता है) में 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो पिछले वित्त वर्ष में रिकॉर्ड 14,520 करोड़ रुपये हो गई जो 2022-23 में 12,060 करोड़ रुपये थी।

मैक्रोटेक डेवलपर्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक लोढ़ा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा कि कंपनी ने 2024-25 में 10,000 से अधिक अपार्टमेंट वितरित करने का लक्ष्य रखा है, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा करीब 8,200 इकाई था। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि कंपनी ने मजबूत आवासीय मांग के बीच पूर्व-बिक्री, नई भूमि अधिग्रहण और ऋण में कमी से संबंधित 2023-24 के अपने सभी प्रमुख लक्ष्यों को हासिल कर लिया है।

लोढ़ा ने कहा कि कंपनी भविष्य में विकास के लिए और अधिक भूमि खरीदेगी ताकि ‘‘सुसंगत और पूर्वानुमानित’’ वृद्धि दर को कायम रखा जा सके। उन्होंने कहा, ‘‘ हमारा अब तक का सर्वश्रेष्ठ तिमाही और वार्षिक प्रदर्शन, ब्रांडेड डेवलपर्स की ओर से भारत में उच्च गुणवत्ता वाले मकानों की मांग में तेजी को दर्शाता है।’’

Advertisement
First Published - May 7, 2024 | 12:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement