जीवीके पावर लिमिटेड ने पंजाब के गोइंदवाल साहिब में बन रहे अपने 540 मेगावॉट के तापीय बिजली संयंत्र के लिए कोयला ढुलाई के लिए भारतीय रेलवे के साथ एक दीर्घ अवधि का अनुबंध किया है।
इस सौदे के तहत भारतीय रेलवे झारखंड के दक्षिणी करनपुरा में मौजूद जीवीके के कोयला संयंत्र से हर साल 2.528 मिलियन टन कोयले की ढुलाई करेगी।
इससे ज्यादा ढ़ुलाई होने पर जीवीके को भाड़े के शुल्क के अलावा 5 फीसदी अतिरिक्त रकम का भुगतान भारतीय रेलवे को करना होगा।