facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Q3 Results: जिलेट इंडिया, वरुण बेवरिजेज, यूरेका फोर्ब्स से लेकर नैशनल फर्टिलाइजर्स तक, किस कंपनी ने Q3 में कितना कमाया?

Advertisement

पेप्सिको की सबसे बड़ी बॉटलिंग फ्रैंचाइजी वरुण बेवरिजेज लिमिटेड (वीबीएल) का दिसंबर में समाप्त तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 36 प्रतिशत बढ़कर 195.64 करोड़ रुपये हो गया है।

Last Updated- February 10, 2025 | 10:13 PM IST
Q3 results

शेविंग उत्पाद बनाने वाली कंपनी जिलेट इंडिया लिमिटेड का शुद्ध लाभ दिसंबर, 2024 को समाप्त दूसरी तिमाही में 21.18 प्रतिशत बढ़कर 125.97 करोड़ रुपये हो गया। जिलेट इंडिया जुलाई-जून के वित्त वर्ष का अनुसरण करती है। कंपनी को इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 103.95 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय बढ़कर 685.55 करोड़ रुपये हो गई।

वरुण बेवरिजेज का लाभ 36 प्रतिशत बढ़ा 

पेप्सिको की सबसे बड़ी बॉटलिंग फ्रैंचाइजी वरुण बेवरिजेज लिमिटेड (वीबीएल) का दिसंबर में समाप्त तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 36 प्रतिशत बढ़कर 195.64 करोड़ रुपये हो गया है। वीबीएल जनवरी-दिसंबर के वित्त वर्ष का अनुसरण करती है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसे पिछले साल की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान 143.76 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

यूरेका फोर्ब्स का लाभ 52.5 प्रतिशत बढ़ा

स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधित उत्पाद बनाने वाली कंपनी यूरेका फोर्ब्स लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 52.5 प्रतिशत बढ़कर 35.03 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी को 22.97 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। कंपनी का नियंत्रण अब निजी इक्विटी कंपनी एडवेंट इंटरनेशनल के पास है। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 10.8 प्रतिशत बढ़कर 597.74 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 539.43 करोड़ रुपये थी। 

नैशनल फर्टिलाइजर्स का लाभ 70% लुढ़का 

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी नैशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एनएफएल) का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 70 प्रतिशत घटकर 45.81 करोड़ रुपये रह गया है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 150.90 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

इक्रा के लाभ में 30 प्रतिशत की उछाल

रेटिंग एजेंसी इक्रा का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 30 प्रतिशत बढ़कर 42.22 करोड़ रुपये हो गया है। एकीकृत आधार पर इक्रा का शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 32.41 करोड़ रुपये था। 

बीएलएस ई-सर्विसेज का लाभ 76% बढ़ा

डिजिटल सेवा प्रदान करने वाली कंपनी बीएलएसई ई-सर्विसेज का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 76.3 प्रतिशत बढ़कर 14 करोड़ रुपये रहा।  

Advertisement
First Published - February 10, 2025 | 10:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement