कंपनियां

Q2 results: ONGC, Hyundai Motor से ग्लेनमार्क फार्मा तक, इस हफ्ते ये कंपनियां जारी करेंगी सितंबर तिमाही के नतीजे; शेयर पर रखें नजर

एक्सपर्ट्स का कहना है कि FY25 की दूसरी छमाही में कंपनियों की आय में सुधार की प्रमुख उम्मीद है। तीसरी तिमाही में त्योहारी सीजन से खपत में बढ़ोतरी की संभावना है।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- November 10, 2024 | 5:46 PM IST

Q2 results this week: भारतीय शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशकों का ध्यान इस सप्ताह आर्थिक आंकड़ों और कंपनियों के जुलाई से सितंबर तिमाही के नतीजों के अंतिम चरण पर टिका हुआ है। अगले वाले सप्ताह में कई बड़ी कंपनियां अपनी दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान करेंगी।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि FY25 की दूसरी छमाही में कंपनियों की आय में सुधार की प्रमुख उम्मीद है। तीसरी तिमाही में त्योहारी सीजन से खपत में बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे बाजार के सेंटीमेंट को समर्थन मिलेगा।

इसके अलावा निवेशकों की नजर कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) और इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन इंडेक्स (IIP) जैसे अन्य संकेतक पर भी टिकी हुई है। वहीं। विश्लेषकों को शार्ट टर्म में इन्फ्लेशन या महंगाई और आईआईपी इंडेक्स में विस्तार की उम्मीद है।

अगले सप्ताह इन कंपनियों के आएंगे नतीजे

सोमवार, 11 नवंबर– औफिस स्पेस सॉल्यूशंस लिमिटेड, बजाज कंज्यूमर केयर, बैंक ऑफ इंडिया, बंसल वायर इंडस्ट्रीज, बीईएमएल लिमिटेड, ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड, प्रताप स्नैक्स लिमिटेड, गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया लिमिटेड, हर्ष इंजीनियर्स इंटरनेशनल लिमिटेड, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड , जुनिपर होटल्स, एनएमडीसी लिमिटेड, ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड, द रैमको सीमेंट्स लिमिटेड, श्री सीमेंट लिमिटेड, अन्य कंपनियों में शामिल हैं जो जुलाई से सितंबर तिमाही के नतीजे सोमवार को जारी करेंगी।

मंगलवार, 12 नवंबर – इसके अलावा 3एम इंडिया लिमिटेड, बॉम्बे डाइंग एंड मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड, बॉश लिमिटेड, सीईएससी लिमिटेड, हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड, एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स लिमिटेड (न्याका), रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड, सुला वाइनयार्ड्स लिमिटेड मंगलवार को अपने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।

बुधवार, 13 नवंबर – अपोलो टायर्स लिमिटेड, बायर क्रॉपसाइंस लिमिटेड, सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स लिमिटेड, ड्रेजिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, एस्सार शिपिंग लिमिटेड, फ्रेटेली वाइनयार्ड्स लिमिटेड, एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड, सेनको गोल्ड लिमिटेड, टोरेंट पावर लिमिटेड और अन्य कंपनियां बुधवार को अपनी दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा करेंगी।

गुरुवार, 14 नवंबर – एफकॉम होल्डिंग्स लिमिटेड, भारत फोर्ज लिमिटेड, क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, डेल्हीवेरी लिमिटेड, ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड, ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, होनासा कंज्यूमर लिमिटेड (मामाअर्थ), किर्लोस्कर इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, स्वान एनर्जी लिमिटेड गुरुवार को अपने जुलाई से सितंबर तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।

First Published : November 10, 2024 | 5:41 PM IST