facebookmetapixel
Advertisement
UP EV Subsidy: योगी सरकार ने ईवी खरीद पर दी ₹210 करोड़ से ज्यादा सब्सिडी, 43,000 से ज्यादा लोगों को मिला फायदाGold Outlook: सोने का भाव बढ़ेगा या घटेगा? अगले सप्ताह इन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजरQ1FY27 में लोन और डिपॉजिट ग्रोथ में Axis Bank नंबर-1, रिटेल से इंडस्ट्री तक बढ़ी लेंडिंगUpcoming NFO: अगले हफ्ते होगी एनएफओ की बारिश, 7 नए फंड लॉन्च को तैयार; चेक करें तारीख और अन्य डिटेल्सUpcoming IPOs This Week: इस हफ्ते 4 नए IPO खुलेंगे, 9 कंपनियों की होगी बंपर लिस्टिंगप्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु ने जताया शोकE20 पेट्रोल पर भड़के लोग, सर्वे में सरकार के फैसले को बताया ‘फ्लॉप’; कहा: माइलेज-मरम्मत के खर्च ने बढ़ाई मुसीबतCopper Demand: भारत में तांबे की मांग तेज, हर 5 साल में 5 लाख टन नई रिफाइंड क्षमता की होगी जरूरतMarket Outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार में क्या रहेगा ट्रिगर? TCS रिजल्ट, क्रूड ऑयल और ग्लोबल संकेत अहमMarket Cap: टॉप-10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल-बजाज फाइनेंस ने मारी बाजी

पीवीआर करेगी अपने कारोबार का विस्तार

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 7:33 PM IST

मल्टीप्लेक्स कारोबार की दिग्गज और फिल्म निर्माता कंपनी पीवीआर लिमिटेड अब फिल्मों के निर्माण, प्रदर्शन सहित मनोरंजन से संबंधित अन्य परियोजनाओं पर अगले वित्त वर्ष में 245 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
कंपनी फूड कोर्ट और बॉलिंग एले के निर्माण पर भी निवेश करने वाली है। पीवीआर लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजय बिजली के मुताबिक, पीवीआर का मुख्य फोकस अब फिल्मों के निर्माण पर ही होगा। 2009-10 में कंपनी कम से कम छह फिल्मों का निर्माण करेगी। इसके अलावा, कंपनी फिल्म दिखाने के लिए 50 अतिरिक्त पर्दे और 50 बॉलिंग एले बढ़ाएगी।
बिजली ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ”वे फिलहाल कई फिल्मों की पटकथा पढ़ रहे हैं। अगले वित्त वर्ष में कम से कम छह फिल्मों के निर्माण और वितरण पर कंपनी 120 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।”
गौरतलब है कि पीवीआर लिमिटेड की शत-प्रतिशत स्वामित्व वाली पीवीआर पिक्चर्स लिमिटेड को जेपी मॉर्गन चेज बैंक और आईसीआईसीआई वेंचर फंड्स मैनेजमेंट कंपनी से पिछले साल जून में 120 करोड़ रुपये मिले थे। बिजली ने बताया कि इस राशि में से एक फूटी कौड़ी भी अभी खर्च नहीं हुआ है। इसका उपयोग अगले वित्त वर्ष में फिल्म निर्माण पर किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि पीवीआर ने आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ मिलकर तारे जमीन पर, जाने तू या जाने ना जैसी फिल्में बनाई हैं। जानकारों के मुताबिक, केवल इन्हीं दो फिल्मों से कंपनी को करीब 150 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है। पीवीआर सिनेमा को मजबूती देने के लिए कंपनी ने सोनी पिक्चर्स के पूर्व सीईओ उदय सिंह को अपने साथ कर लिया है।

Advertisement
First Published - March 12, 2009 | 11:28 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement