facebookmetapixel
Advertisement
Credit Card Tips: क्या सच में फ्री होती है No Cost EMI? शर्तें पढ़े बिना न करें खरीदारीअब विदेशों में छाएगी यूपी की व्हिस्की, योगी सरकार की नई एक्सपोर्ट नीति से खुलेंगे दरवाजेदिसंबर संकट के बाद इंडिगो की बड़ी उड़ान, 1000 से ज्यादा पायलटों की भर्ती का ऐलानरेरा पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, रियल एस्टेट सेक्टर में बढ़ेगी जवाबदेहीनिफ्टी में आईटी सेक्टर की पकड़ कमजोर, 26 साल के निचले स्तर पर पहुंचा वेटेजQ3 में मजबूत प्रदर्शन के बाद इंफोसिस ने कर्मचारियों को औसतन 85% बोनस देने का ऐलान कियाFY26 में शहरी भारत देगा GDP का 70% योगदान, डन एंड ब्रैडस्ट्रीट की रिपोर्ट में बड़ा अनुमानBest FD Rates: एफडी में 8.95% तक ब्याज, फरवरी 2026 में कहां मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्न?मिडकैप निवेशकों के लिए बड़ी खबर, BSE लॉन्च करेगा नया इंडेक्स डेरिवेटिववैलेंटाइन डे से पहले ई-कॉमर्स बिक्री 60% तक बढ़ी, फूल-चॉकलेट की मांग में उछाल

भारतीय कंपनियों में निजी इक्विटी और वेंचर कैपिटल निवेश घटा, सौदों की संख्या में भी कमी

Advertisement

अक्टूबर में सौदों की संख्या भी घटकर 70 लेनदेन पर आ गई जबकि साल भर पहले की समान अवधि में 80 निवेश सौदे हुए थे। सितंबर में यह संख्या 83 थी।

Last Updated- November 21, 2023 | 10:52 PM IST
Venture capitalists have waned for deals: KPMG

निजी इक्विटी (पीई) और वेंचर कैपिटल (वीसी) फंड का भारतीय कंपनियों में निवेश अक्टूबर महीने में करीब तीन प्रतिशत घटकर 3.4 अरब डॉलर रहा। मंगलवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

उद्योग लॉबी समूह आईवीसीए और सलाहकार फर्म ईवाई की साझा रिपोर्ट के मुताबिक, मूल्य के हिसाब से अक्टूबर में पीई एवं वीसी के दांव एक साल पहले की समान अवधि के 3.5 अरब डॉलर से तीन प्रतिशत कम रहे। वहीं सितंबर के 4.2 अरब डॉलर की तुलना में पीई एवं वीसी निवेश 19 प्रतिशत कम रहा।

रिपोर्ट कहती है कि अक्टूबर में सौदों की संख्या भी घटकर 70 लेनदेन पर आ गई जबकि साल भर पहले की समान अवधि में 80 निवेश सौदे हुए थे। सितंबर में यह संख्या 83 थी।

ईवाई (EY) में साझेदार विवेक सोनी ने कहा, ‘‘हालांकि, भारतीय उपभोग में मजबूती बनी हुई है लेकिन वैश्विक कारकों और भारत में आसन्न चुनावों के कारण अनिश्चितता बढ़ने से निवेश सौदों की प्रगति सुस्त पड़ी है।’’

सोनी ने अपना नजरिया ‘सतर्कता के साथ आशावादी’ रखते हुए कहा कि पीई एवं वीसी निवेश की रफ्तार तेजी नहीं पकड़ पा रही है। अक्टूबर में स्टार्टअप कंपनियों में 1.3 अरब डॉलर का निवेश आया जो साल भर पहले की तुलना में दोगुने से भी अधिक है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर में कुल 2.4 अरब डॉलर मूल्य के नौ बड़े सौदे हुए जो एक साल पहले की समान अवधि से नौ प्रतिशत अधिक है। अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (एडीआईए) ने रिलायंस रिटेल वेंचर में 59.8 करोड़ डॉलर डाले, जो सबसे बड़ा निवेश सौदा है।

खुदरा एवं उपभोक्ता उत्पाद खंड 62.3 करोड़ डॉलर के पांच निवेश सौदों के साथ सबसे आगे रहा। रियल एस्टेट खंड छह सौदों में 60.1 करोड़ डॉलर निवेश के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर महीने में कुल 2.4 अरब डॉलर का कोष जुटाया गया जबकि अक्टूबर, 2022 में 2.2 अरब डॉलर और सितंबर, 2023 में 1.1 अरब डॉलर का कोष जुटाया गया था।

Advertisement
First Published - November 21, 2023 | 5:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement