facebookmetapixel
Advertisement
मानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोरहोर्मुज में जंग के बीच नाविकों के सामने दो विकल्प, सुरक्षित रहें या ज्यादा कमाएंPM मोदी से मिले 20 स्पेस स्टार्टअप के CEO, निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोरबांग्लादेश के पीएम का भारत दौरा अटका, ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने पर भी संशयउदारीकरण के 35 साल: ​1991 के बाद टेलीविजन ने कैसे बदला भारतीय मीडियाEPFO का जिला स्तर पर विस्तार प्लान, रोजगार योजना की रियल टाइम निगरानी होगीभारतीय बैंकों की डॉलर बॉन्ड में दौड़ तेज, आरबीआई की सस्ती स्वैप विंडो का उठा रहे फायदा

इंडस ओएस का अधिग्रहण करेगी फोनपे

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 4:38 AM IST

वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली डिजिटल पेमेंट फर्म फोनपे देसी मोबाइल प्लेटफॉर्म इंडस ओएस का अधिग्रहण 6 करोड़ डॉलर के नकद सौदे में करने की प्रक्रिया में है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि इस अधिग्रहण से फोनपे को अपने सुपर ऐप व क्षेत्रीय भाषा की रणनीति को अपने प्लेटफॉर्म पर विभिन्न ऐप के साथ एकीकृत करने की रणनीति में मदद मिलेगी। इस कदम से फोनपे को अलीबाबा के समर्थन वाली पेटीएम, गूगल पे और एमजेॉन पे से मुकाबला करने में मदद मिलेगी, जो ऐसी ही क्षमता विकसित कर रही हैं।
सूत्र ने कहा, फोनपे और इंडस ओएस के बीच बातचीत जारी है और यह सौदा जल्द पूरा हो सकता है। इस बारे में पूछे जाने पर फोनपे ने कोई जवाब नहींं दिया।
इंडस ओएस का गठन आईआईटी के तीन लोग राकेश देशमुख, आकाश डोंगरे और सुधीर बी ने साल 2015 में किया था। यह देश में विकसित ऐप कंटेंट-डिस्कवरी प्लेटफॉर्म है, जो स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वालों को अपनी पसंद की भाषा में ऐप व कंटेंट के इस्तेमाल में मदद करता है। कंपनी एंड्रायड ऐप स्टोर का परिचालन करती है, जो इंडस ऐप बाजार के नाम से जाना जाता है। इसे स्मार्टफोन निर्माता सैमसंग की वेंचर कैपिटल इकाई का समर्थन हासिल है।
दुनिया के सबसे बड़े देसी ऐप स्टोर चलाने वाली इंडस ओएस के 1.1 अरब से ज्यादा ऐप इंस्टॉल हो चुके हैं। इस अधिग्रहण से फोनपे को इंडस ओएस के 10 करोड़ यूजर्स और विभिन्न श्रेणियों के 4 लाख ऐप तक पहुंचने में मदद मिलेगी। यह प्लेटफॉर्म करीब 13 भाषाओं में उपलब्ध है।

आईओसी का लाभ 8,781 करोड़ रु.
देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) का शुद्ध लाभ जनवरी-मार्च तिमाही में 8,781.30 करोड़ रुपये रहा। रिफाइनिंग मार्जिन बढऩे से कंपनी का लाभ बढ़ा है। कंपनी ने एक्सचेंजों को दी सूचना में कहा कि जनवरी-मार्च तिमाही में एकल आधार पर उसका शुद्ध लाभ 8,781.30 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में कंपनी को 5,185.32 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।
चौथी तिमाही के दौरान आईओसी की परिचालन आय 1.63 लाख करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की समान अवधि में 1.39 लाख करोड़ रुपये रही थी। कंपनी ने 2020-21 की चौथी तिमाही में 2.12 करोड़ टन पेट्रोलियम उत्पाद बेचे, जो एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में 2.069 करोड़ टन था।      भाषा
 

Advertisement
First Published - May 19, 2021 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement