facebookmetapixel
Advertisement
एथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देवफ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबावअगले दो साल में IPO के लिए तैयार होंगी 210 नई कंपनियां, रेडसीर की रिपोर्ट में हुआ खुलासाSBI Funds Management आईपीओ से पहले बेचेगी हिस्सेदारी, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाए ₹1,655 करोड़शेयर बाजार में हफ्ते भर मची रही हलचल, रिलायंस और बैंकिंग शेयरों की दम पर आखिरी दिन हुई चौतरफा रिकवरीरूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिज

नए उत्पादों के सहारे बिक्री बढ़ाएगी ओनिडा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:25 AM IST

ओनिडा ब्रांड की कंज्यूमर डयूरेबल्स निर्माता कंपनी मर्क इलेक्ट्रॉनिक्स भारत में विस्तार के लिए इस साल नए उत्पाद लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
इसके साथ ही कंपनी अपनी निर्माण क्षमता में भी इजाफा करने की तैयारी कर रही है, वहीं ब्रांड को स्थापित करने के लिए आक्रामक मार्केटिंग रणनीति बना रही है। कंपनी अपने ब्रांड और उत्पादों के विज्ञापन अभियान पर करीब 100-120 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
मर्क इलेक्ट्रॉनिक्स के सीईओ जी. सुंदर का कहना है कि अभियान पर निर्णय मई के अंत तक ले लिया जाएगा। जहां तक इस पर खर्च की बात है, तो कंपनी करीब 100 से 120 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बना रही है। खास बात यह कि कंपनी ब्रांड मस्कट के तौर पर ‘डेविल’ को बनाए रखेगी, किसी अन्य को ब्रांड एंबेस्डर के तौर पर इसमें शामिल नहीं करेगी।
कंपनी वॉशिंग मशीन के उत्पादन को बढ़ाएगी, साथ ही रुड़की संयंत्र में नए एलसीडी और डीवीडी का निर्माण भी करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने बताया कि उत्तर भारत में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए कंपनी करीब 60 करोड़ रुपये खर्च करेगी। फिलहाल मर्क इलेक्ट्रॉनिक्स का महाराष्ट्र और नोएडा में संयंत्र है।
कंपनी क्यूडियो वीडियो प्रॉसेसिंग टेक्नोलॉजी वाले एलसीडी उतारने की योजना बना रही है। इसके साथ ही  कंपनी डीवीडी प्लेयर्स की नई रेंज भी बाजार में उतारेगी। उल्लेखनीय है कि कंपनी ने क्यूडियो तकनीक के लिए पिछले साल अमेरिकी कंपनी मार्वेल के साथ करार किया था।
क्यूडियो तकनीक वाले एलसीडी एटम नाम से जुलाई तक लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। कंपनी का कहना है कि वह अपनी कुल आय का 3 फीसदी शोध और विकास पर खर्च करती है।

Advertisement
First Published - May 6, 2009 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement