facebookmetapixel
Advertisement
प्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु ने जताया शोकE20 पेट्रोल पर भड़के लोग, सर्वे में सरकार के फैसले को बताया ‘फ्लॉप’; कहा: माइलेज-मरम्मत के खर्च ने बढ़ाई मुसीबतCopper Demand: भारत में तांबे की मांग तेज, हर 5 साल में 5 लाख टन नई रिफाइंड क्षमता की होगी जरूरतMarket Outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार में क्या रहेगा ट्रिगर? TCS रिजल्ट, क्रूड ऑयल और ग्लोबल संकेत अहमMarket Cap: टॉप-10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल-बजाज फाइनेंस ने मारी बाजीइंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों से मचा हड़कंप, भारत सरकार ने मेटा को भेजा सख्त नोटिसबड़ा झटका: खरीदार न मिलने से 9 क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी रद्द, निवेशकों ने नहीं दिखाई रुचिपश्चिम एशिया में सीजफायर के बाद सरकार का बड़ा फैसला: नेचुरल गैस सप्लाई पर पाबंदियां हटीं, वापस लिया इमरजेंसी ऑर्डरएक शेयर पर ₹75 का डिविडेंड! इंटीरियर प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेउत्तर-पश्चिम भारत की तरफ तेजी से बढ़ा मानसून, अगले 4 दिनों में इन राज्यों को पूरी तरह भिगोने की तैयारी

फास्टट्रैक विस्तार की राह पर

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 7:14 PM IST

टाइटन इंडस्ट्रीज लिमिटेड का चर्चित ब्रांड फास्टट्रैक अपना कारोबार बढ़ाने की योजना बना रही है। इसके तहत कंपनी देशभर में 50 फास्टट्रैक स्टोर खोलने की तैयारी कर रही है।
इसके साथ ही कंपनी अपने स्टोरों में नए उत्पादों को भी जगह देने की योजना बना रही है। दिसंबर 2008 तक कंपनी का कारोबार 300 करोड़ रुपये का रहा, जिसे देखते हुए कंपनी का कहना है कि वह 50 फीसदी की दर से साल-दर-साल विकास कर रही है।
चेन्नई में अपने दूसरे स्टोर की शुरुआत के मौके पर फास्टट्रैक के उपाध्यक्ष और बिजनेस हेड रॉनियर तालाती ने बताया कि कंपनी का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है और इसके ब्रांड की मांग में भी इजाफा हो रहा है। उन्होंने बताया कि फास्टट्रैक की घड़ियां और चश्मे देशभर के करीब 3000 स्टोरों में उपलब्ध हैं।
तालाती ने बताया कि कंपनी कारोबार के विस्तार के तहत अगले एक साल में 50 नए स्टोर खोलेगी। इन स्टोरों में केवल फास्टट्रैक ब्रांड के उत्पाद ही बेचे जाएंगे। ये स्टोर मेट्रो सिटी के साथ-साथ वैसे शहरों में खोले जाएंगे, जहां यूनिवर्सिटी कैंपस हो। दरअसल, फास्टट्रैक के ज्यादातर ग्राहक युवा वर्ग के ही हैं। यही वजह है कि कंपनी इस ओर ध्यान दे रही है।

Advertisement
First Published - March 7, 2009 | 4:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement