facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Swiggy ऐप पर अब सिर्फ खाना नहीं, मिनटों में गिफ्ट भी मिलेगा

Advertisement

Swiggy ऐप पर उपलब्ध यह सेवा बैंगलूरु में शुरू हो चुकी है और आने वाले दिनों में मुंबई, दिल्ली और अन्य महानगरों में भी अपने कारोबार का विस्तार करेगी।

Last Updated- September 06, 2025 | 10:28 AM IST
Swiggy Q2 Results
Representative Image

ऑनलाइन ऑर्डर लेकर खाने-पीने का सामान पहुंचाने वाली स्विगी (Swiggy) अब उपहार कारोबार में उतर गई है। कंपनी ने ‘गिफ्टेबल्स’ के साथ इसकी शुरुआत की है। फर्म लोगों को विभिन्न अवसरों के लिए व्यक्तिगत पसंद के अनुरूप उपहार खरीदने में मदद करेगी। कंपनी ने यह पहल ऐसे समय की है जब झटपट सामान पहुंचाने वाली कंपनियां (क्विक कॉमर्स) त्याहारों से ठीक पहले नए-नए उत्पाद ला रही हैं।

अंतिम समय में उपहार खरीदने में पेश आने वाली उलझन और योजनाबद्ध ढंग से उपहार की खरीदारी, दोनों को ध्यान में रखते हुए गिफ्टेबल्स प्रीमियम चॉकलेट, केक, फूल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ज्वैलरी, खिलौने आदि की पेशकश करेगा। स्विगी ऐप पर उपलब्ध यह सेवा बैंगलूरु में शुरू हो चुकी है और आने वाले दिनों में मुंबई, दिल्ली और अन्य महानगरों में भी अपने कारोबार का विस्तार करेगी।

स्विगी के सह-संस्थापक एवं मुख्य विकास अधिकारी ने कहा, ‘गिफ्टेबल्स के साथ हम उपभोक्ताओं की उलझन दूर कर पाएंगे। उपहार खरीदना या देना अक्सर माथापच्ची भरा काम होता है। कई खरीदारों को यह समझ नहीं आता कि क्या उपहार दें। उन्हें इसके लिए कई वेबसाइटें और ऐप चलाने पड़ते हैं। गिफ्टेबल्स इस तरह की हर समस्या का समधान करेगा और एक घंटे से भी कम समय में बेहद खास एवं उच्च गुणवत्ता वाले सामान घर पहुंचाएगा।

स्विगी ने कहा कि गिफ्टेबल्स उपहार खरीदने का झंझट दूर करेगा। यह यूजर को निर्बाध सेवा प्रदान करता है, जिससे वे एक ही ऑर्डर में उच्च गुणवत्ता वाले अलग-अलग गिफ्ट खरीदकर उन्हें एक साथ दे सकते हैं। आने वाले हफ्तों में यूजर को एआई-समर्थित गिफ्टिंग चैटबॉट से व्यक्तिगत सुझाव भी मिलेंगे। गिफ्टेबल्स की बड़ी खासियत यह है कि यह खास कॉम्बिनेशन तैयार कर सकता है। उदाहरण के लिए किसी की पसंदीदा बेकरी फूलों के साथ, परफ्यूम के साथ मिठाई या खिलौनों के साथ कपकेक आदि पहुंचा सकता है। इस तरह, यूजर को फूड डिलिवरी और इंस्टामार्ट के लिए अलग-अलग ऑर्डर देने की जरूरत नहीं होगी।

Advertisement
First Published - September 6, 2025 | 10:25 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement