facebookmetapixel
Advertisement
एथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देवफ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबावअगले दो साल में IPO के लिए तैयार होंगी 210 नई कंपनियां, रेडसीर की रिपोर्ट में हुआ खुलासाSBI Funds Management आईपीओ से पहले बेचेगी हिस्सेदारी, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाए ₹1,655 करोड़शेयर बाजार में हफ्ते भर मची रही हलचल, रिलायंस और बैंकिंग शेयरों की दम पर आखिरी दिन हुई चौतरफा रिकवरीरूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिज

सेवा कर पर वोडाफोन-एस्सार को नोटिस

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 7:45 AM IST

दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन-एस्सार लिमिटेड को पुणे में राजस्व विभाग की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। दरअसल, कंपनी पर सेवा कर नहीं चुकाने का आरोप लगाया गया है।
राजस्व विभाग का कहना है कि वोडाफोन-एस्सार की ओर से वितरकों को प्री-पेड कार्ड और अन्य प्री-पेड वाउचर कमीशन के बदले मुहैया कराए जाते हैं। ऐसे ही कार्डों पर कंपनी की ओर से सेवा शुल्क का भुगतान नहीं करने का आरोप है।
इसके साथ ही कंपनी पर विदेशी सेवा प्रदाताओं द्वारा प्राप्त बौध्दिक संपदा सेवाओं, प्रबंधन, मरम्मत और रख-रखाव और  मैनेजमेंट कंसल्टेंसी पर भी सेवा कर नहीं चुकाने के आरोप हैं। हालांकि कंपनी की ओर से 3.15 करोड़ रुपये का सेवा कर का भुगतान किया गया है, लेकिन राजस्व विभाग की ओर से नोटिस जारी कर 3.67 करोड़ रुपये का और भुगतान करने को कहा गया है।
इसमें सेवा कर और शिक्षा उपकर शामिल है। वोडाफोन-एस्सार के प्रवक्ता का कहना है कि यह उद्योग से जुड़ा पुराना मामला है और कंपनी संबंधित अधिकारियों को जवाब देगी। कंपनी सूत्रों का कहना है कि दरअसल 2006 में सेवा कर के बारे में स्पष्टता के अभाव से यह समस्या पैदा हुई। बाद में उसे स्पष्ट किए जाने के बाद से कंपनी पूरी रकम का भुगतान करती रही है।
इसके अलावा कंपनी ज्यादातर रकम का भुगतान कर चुकी है। दूरसंचार कंपनियों पर सेवा कर सही ढंग से नहीं चुकाने के मामले की जांच की जाती रही है। वित्त मंत्रालय इस बात की जांच कर रहा है कि तकनीकी खामियों के कारण ऐसा तो नहीं हो रहा है।

Advertisement
First Published - May 5, 2009 | 9:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement