भारत में वित्तीय सेवाएं मुहैया कराने वाली मझोले आकार की कंपनियां वैश्विक वित्तीय संकट को अपने निवेश बैंकिंग कारोबार को मजबूत करने के मौके के तौर पर देख रही हैं। और निवेश बैंकरों ने दूसरी जगह नौकरी तलाशने की जगह अपने कारोबार की संभावनाएं टटोलनी शुरू कर दी हैं। अमेरिकी निवेश बैंकर लीमन बदर्स होल्डिंग्स […]
आगे पढ़े
अमेरिका में आए वित्तीय संकट के तूफान का असर भारत की रियल एस्टेट कंपनियों पर भी पड़ रहा है। इन कंपनियों को परियोजना स्तर पर पैसा जुटाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। डीएलएफ समूह, यूनिटेक और अन्य रियल एस्टेट कंपनियां परियोजना के स्तर पर पैसा जुटाने के लिए बाजार में पहुंची […]
आगे पढ़े
भारत ने हार्डवेयर डिजाइन के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। दुनिया की सबसे बड़ी सेमीकंडक्टर कंपनी इंटेल ने अगली पीढ़ी का माइक्रोप्रोसेसर तैयार किया है जिसे पूरी तरह से बेंगलुरु स्थित इंटेल इंडिया की टीम ने डिजाइन किया है। इस माइक्रोप्रोसेसर को तैयार करने का काम करीब दो साल पहले शुरू […]
आगे पढ़े
सिंगुर से दुखी होकर जाने की धमकी के बाद टाटा समूह की कंपनी टाटा मोटर्स पर लगभग सभी राज्य मेहरबान हो रहे हैं। टाटा को नैनो के लिए हरियाणा, उत्तरांचल, गुजरात जैसे राज्य पहले ही न्योता दे चुके हैं। हाल ही में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) ने भी टाटा समूह को भविष्य की परियोजनाओं […]
आगे पढ़े
छत्तीसगढ़ सरकार ने वेदांत समूह को रायपुर के बाहरी इलाके में लगभग 41 एकड़ जमीन मुफ्त में देने की घोषणा की है। इस जमीन पर वेदांत समूह अंतरराष्ट्रीय स्तर का कैंसर अस्पताल और शोध केंद्र बनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (बाल्को) का संचालन करने वाले समूह ने अगस्त 2007 में […]
आगे पढ़े
भारत की चौथी सबसे बड़ी आईटी कंपनी सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज लगभग 2,500 कर्मचारियों को पिंक स्लिप देने (छंटनी) की योजना बना रही है। इस साल 30 जून तक सत्यम के कर्मचारियों की कुल संख्या 52,000 थी। कंपनी कुछ कर्मचारियों को पहले ही प्रदर्शन सुधार कार्यक्रम में प्रशिक्षण लेने के निर्देश दे चुकी है। कंपनी के […]
आगे पढ़े
देश की पांचवी सबसे बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज वित्त सेवा के क्षेत्र में तीन चार अधिग्रहण करने की तैयारी कर रही है। इन वित्तीय संस्थानों का अधिग्रहण करने के बाद कंपनी इनका प्रबंधन भी खुद ही करेगी। आउटसोर्सिंग की डील भी राजस्व में हिस्सेदारी पर ही आधारित होगी। एचसीएल टेक्नोलॉजीज के उपाध्यक्ष (वित्तीय सेवाएं) […]
आगे पढ़े
भारत सरकार देश के तेल और गैस क्षेत्र में बड़ी अंतरराष्ट्रीय तेल मार्केटिंग कंपनियों को निवेश करने के लिए आकर्षित करने की पूरी कोशिश कर रही है। लेकिन इस दिशा में कोई बड़ा निवेश संभव नहीं हो पा रहा है। इसलिए देश के पेट्रोलियम क्षेत्र में खोज और उत्खनन के लिए मौजूद नई अन्वेषण लाइसेंसिंग […]
आगे पढ़े
रिलायंस कैपिटल अपने कारोबार को बढ़ाने जा रही है। इसके साथ ही वह बीमा के कारोबार में भी भारी निवेश करने की योजना तैयार कर चुकी है। कंपनी की योजना एक अलग हाउसिंग फाइनैंस कंपनी और एक गैर-बैंकिंग फाइनैंस कंपनी बनाने की है। कंपनी के चेयरमैन अनिल अंबानी ने शेयरधारकों की बैठक में कहा कि […]
आगे पढ़े
रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले गिरावट आने का असर चौतरफा दिख रहा है। ऐसे में अगर आप मोबाइल हैंडसेट खरीदने की सोच रहे हैं, तो जरा जल्दी कर लीजिए क्योंकि इनकी कीमत में भी उछाल आने वाला है। हैंडसेट बनाने वाली तमाम कंपनियां निकट भविष्य में कीमत बढ़ाने की योजना बना रही हैं […]
आगे पढ़े