द ग्रेट इस्टर्न शिपिंग कंपनी ने अपनी एलपीजी गैस की ढुलाई में इस्तेमाल होने वाले जहाज ‘जग वायु’ को बेचने का निर्णय लिया है। 1978 में बनी 24800 डेडवेट टन क्षमता का यह जहाज वित्तीय वर्ष 2009 की चौथी तिमाही में खरीदार को सौंप दी जाएगी। कंपनी के पास अभी 9 लाख टन क्षमता के […]
आगे पढ़े
एचसीएल टेक्नोलॉजिज की बीपीओ ने सोर्स-टू-पे सेवा प्रदान करने के लिए केटेरा टेक्नोलॉजिज से रणनीतिक समझौता किया है। इस साझेदारी के तहत एचसीएल बीपीओ आईटीआईटी आधारित उद्योग के लिए संपूर्ण आउटसोर्सिंग खरीद की आपूर्ति करेगी। केटेरा टेक्नोलॉजिज एचसीएल को ऑन डिमांड स्पेंड मैनेजमेंट सूइट उपलब्ध कराएगी, जिससे इस क्षेत्र में एचसील की दक्षता और बढ़ […]
आगे पढ़े
जैसे-जैसे क्रिकेट सीजन की खुमारी बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे कंपनियां भी इसे भुनाने के लिए कमर कस रही है। इसी सिलसिले में फूड और ब्रेवरेज उत्पादक कंपनी पेप्सीको अपने ‘यंगिस्तान’ अभियान को चार क्रिकेटरों के साथ नया रूप देने जा रही है। क्रिकेटर एम. एस. धोनी, ईशांत शर्मा, वीरेन्द्र सहवाग और श्रीसंत विज्ञापन में […]
आगे पढ़े
कम किराये में हवाई सफर करने का खुमार अब उतरने वाला है। दरअसल जनवरी में किराये कम कर मध्य वर्ग को खुशी का अहसास देने वाली बड़ी विमानन कंपनियां एक बार फिर पुराने रनवे पर चली गई हैं। किंगफिशर, एयर इंडिया, स्पाइस जेट और इंडिगो जैसी तमाम एयरलाइंस ने अपने औसत किरायों में आज से […]
आगे पढ़े
सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज ने अपने संस्थापक रामलिंग राजू के कारनामों की वजह से देश-विदेश में जो सुर्खियां बटोरी हैं, उनकी भरपाई सरकार को करनी पड़ रही है। सरकार ने सिंगापुर समेत तमाम दक्षिण पूर्व एशियाई देशों को गारंटी दी है कि 7,000 करोड़ रुपये के इस घोटाले का असर कंपनी के कामकाज पर नहीं पड़ेगा। […]
आगे पढ़े
जून के महीने में स्पेसिफाइड अंडरटेकिंग ऑफ द यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया (सूटी) का बोरिया बिस्तर बंधने की बात कही जा रही है, लेकिन शायद उसकी उम्र बढ़ सकती है। कम से कम आईटीसी, ऐक्सिस बैंक और लार्सन ऐंड टुब्रो (एलऐंडटी) के शेयर जब तक उसके पास रहते हैं, तब तक कंपनी भी काम करती […]
आगे पढ़े
लागत कम करने और मुनाफा बढ़ाने के मकसद से आदित्य बिड़ला समूह की रिटेल इकाई आदित्य बिड़ला रिटेल (एबीआरएल) ने अपना प्राइवेट ब्रांड लॉन्च किया है। इसके जरिए कंपनी के रिटेल स्टोरों को कीमतों में इजाफे से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मार्च में पर्सनल केयर उत्पाद लॉन्च करने के बाद कंपनी अपने निजी […]
आगे पढ़े
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी ने विवादास्पद मायटास इन्फ्रा को आवंटित 12,132 करोड़ रुपये की हैदराबाद मेट्रो रेल परियोजना रद्द करने से इनकार कर दिया है। रेड्डी के मुताबिक, मौजूदा हालत को देखते हुए उन्हें संदेह है कि यह कंपनी अगले महीने तक इतना धन जुटा पाएगी। ऐसे में यह ठेका स्वत: […]
आगे पढ़े
सत्यम कंप्यूटर की बोर्ड बैठक बृहस्पतिवार को होगी, जिसमें फंडिंग के विकल्पों और कानूनी मुद्दों पर विचार किए जाने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि बोर्ड कंपनी की दीर्घकालीन योजनाओं पर विचार करने के लिए 12 फरवरी को बैठक करेगा, जिसमें अल्पकालिक से मध्यम अवधि में जरूरतों को पूरा करने के लिए फंड जुटाने […]
आगे पढ़े
फर्जीवाड़े में फंसी सत्यम कंप्यूटर से जहां कुछ ग्राहकों ने किनारा कर लिया है, वहीं कंपनी को कुछ नए सौदे भी मिल रहे हैं। कंपनी ने बताया कि उसे बड़ी कंपनियों से दो नए अनुबंध प्राप्त हुए हैं। कंपनी ने बताया कि इस परियोजना की प्रारंभिक शुरुआत अगले 22 हफ्तों में पूरी कर ली जाएगी। […]
आगे पढ़े