facebookmetapixel
Advertisement
Nifty 50 की हर कंपनी में बराबर निवेश का मौका, Axis MF के नए फंड में ₹100 से शुरुआतCoca-Cola की भारतीय कंपनी ला सकती है IPO, ₹9,500 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टNestle India के निवेशकों को स्पेशल तोहफा, ₹2 प्रति शेयर मिलेगा स्पेशल डिविडेंड; जानिए रिकॉर्ड डेटसिर्फ 2 साल में 300 गुना बढ़ी इस हेल्थ इंश्योरेंस की डिमांड, आखिर लोग क्या समझ गए?भारतीय रियल एस्टेट पर निवेशकों का दाव, H1 में निवेश 6 साल के हाई परAMC, Insurance या Broking, Q1 में किस सेक्टर में होगी सबसे ज्यादा कमाई? ब्रोकरेज ने बताए टॉप पिक्सIndia Services PMI: जून में 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंची सर्विस सेक्टर की रफ्तार, घरेलू मांग में नरमी का असरAdani QIP पर टूट पड़े निवेशक! 3.8 गुना मांग के बाद बढ़कर ₹15,000 करोड़ हुआ इश्यू साइजIC Electricals IPO: आज से खुला आईपीओ, GMP ने मचाई हलचल! पहले दिन ही 40% तक लिस्टिंग गेन की उम्मीदStaffing Stocks: हायरिंग में सुधार से चमक सकते हैं ये 2 शेयर, ब्रोकरेज ने दिए 28% तक के टारगेट

आदित्य ने भी किया अपने नाम का सुमिरन

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 12:40 AM IST

लागत कम करने और मुनाफा बढ़ाने के मकसद से आदित्य बिड़ला समूह की रिटेल इकाई आदित्य बिड़ला  रिटेल (एबीआरएल) ने अपना प्राइवेट ब्रांड लॉन्च किया है। इसके जरिए कंपनी के रिटेल स्टोरों को कीमतों में इजाफे से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
मार्च में पर्सनल केयर उत्पाद लॉन्च करने के बाद कंपनी अपने निजी ब्रॉन्ड के तहत दूध और डेयरी उत्पाद बाजार में उतारेगी। आदित्य बिड़ला  रिटेल के मुख्य कार्यकारी थॉमस वर्गीस का कहना है कि शुरुआती दौर में कंपनी को पैकेजिंग, शोध एंव विकास और आपूर्ति तंत्र में निवेश करना होगा।
उन्होंने बताया कि कंपनी के पास क्षमतावान लोगों की कमी नहीं है, जिससे कंज्यूमर उत्पादों को उतारने में कोई परेशानी नहीं होगी। वर्ष 2007 में रिटेल की शुरुआत करते समय आदित्य बिड़ला  समूह ने कहा था कि अगले तीन सालों में कंपनी के स्टोरों की संख्या 1000 तक होगी और इस पर करीब 9,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
आमतौर पर एफएमसीजी कंपनी रिटेलर और प्राइवेट ब्रांड को 10 से 15 फीसदी की मार्जिन देती हैं। यही वजह है कि किशोर बियाणी का फ्यूचर ग्रुप, रिलायंस रिटेल और स्पेंसर्स ने भी खाने-पीने की वस्तुओं के प्राइवेट ब्रांड लॉन्च किया है। अब बिड़ला  रिटेल भी इस राह पर चल पड़ी है।
अर्नस्ट ऐंड यंग के पिनाकीरंजन मिश्रा का कहना है कि रिटेल कंपनियों की ओर से यह मुनाफा बढ़ाने की कवायद है। इसी के तहत वे एफएमसीजी में प्राइवेट ब्रांड लेकर आ रहे हैं। हालांकि अभी इस मॉडल को स्थापित होने में समय लगेगा।
हालांकि एबीआरएल ने वस्तुओं के उत्पादन के लिए वेंडरों से साझा किया है, लेकिन गुणवत्ता और कीमतों को तय करने के लिए कुछ मसलों पर रिटेल कंपनी का ही नियंत्रण होगा। 

वर्गीस ने कहा कि कंपनी वेंडरों को पैकेजिंग मैटीरियल भी मुहैया कराएगी। और जहां जरूरत पड़ेगी कंपनी गुणवत्ता के लिए हस्तक्षेप भी कर सकती है।
एफएमसीजी कंपनी की राह पर चलते हुए रिटेल कंपनी ने ब्र्रांड डेवलपमेंट, उत्पाद विकास और आपूर्ति प्रबंधन के लिए टीम बनाने की कवायद में भी जुटी हुई है। कंपनी में जिसे प्रमुख बनाया गया है वे पहले हिंदुस्तान यूनिलीवर, डाबर आदि कंपनियों में काम कर चुके हैं।
एबीआरएल के सहायक उपाध्यक्ष (प्राइवेट ब्रांड) फरीदा के. का कहना है कि इस तरह के कारोबार को चलाने के लिए रिटेल और एफएमसीजी का अनुभव होना बहुत जरूरी है।
 
किशोर बियाणी का फ्यूचर ग्रुप ने हाल ही में घोषणा किया है कि वह अगले चार सालों में प्राइवेट लेबल के तहत 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी और तमाम सेगमेंट में एफएमसीजी, कंज्यूमर डयूरेबल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद उतारेगी।
मुकेश अंबानी का रिलायंस रिटेल भी रिलायंस सेलेक्ट, रिलायंस वैल्यू ब्र्रांड और डेयरी प्योर के नाम से उत्पाद लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

हालांकि एफएमसीजी के जानकारों का कहना है कि इस क्षेत्र संगठित कंपनियों के आ जाने से पहले से काम कर रही कंपनियों को कोई खतरा नहीं है, क्योंकि रिटेल कंपनियां अभी शुरुआती अवस्था में हैं।
पर्सनल केयर, डेयरी आदि के उत्पाद उतारने की तैयारी

मंदी में मुनाफा कमाने की नई जुगत

रिलायंस रिटेल, फ्यूचर ग्रुप और स्पेंसर्स भी हैं इस कतार में

Advertisement
First Published - February 10, 2009 | 10:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement