facebookmetapixel
Advertisement
Nestle India के निवेशकों को स्पेशल तोहफा, ₹2 प्रति शेयर मिलेगा स्पेशल डिविडेंड; जानिए रिकॉर्ड डेटसिर्फ 2 साल में 300 गुना बढ़ी इस हेल्थ इंश्योरेंस की डिमांड, आखिर लोग क्या समझ गए?भारतीय रियल एस्टेट पर निवेशकों का दाव, H1 में निवेश 6 साल के हाई परAMC, Insurance या Broking, Q1 में किस सेक्टर में होगी सबसे ज्यादा कमाई? ब्रोकरेज ने बताए टॉप पिक्सIndia Services PMI: जून में 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंची सर्विस सेक्टर की रफ्तार, घरेलू मांग में नरमी का असरAdani QIP पर टूट पड़े निवेशक! 3.8 गुना मांग के बाद बढ़कर ₹15,000 करोड़ हुआ इश्यू साइजIC Electricals IPO: आज से खुला आईपीओ, GMP ने मचाई हलचल! पहले दिन ही 40% तक लिस्टिंग गेन की उम्मीदStaffing Stocks: हायरिंग में सुधार से चमक सकते हैं ये 2 शेयर, ब्रोकरेज ने दिए 28% तक के टारगेट₹2.19 लाख करोड़ का झटका! सरकार ने बताया- पेट्रोल-डीजल सस्ता होने में क्यों लग रहा वक्तNippon India AMC से ICICI AMC तक… Q1 में किसका रहेगा जलवा? एंटीक ने बताए टॉप पिक्स

Nestle India के निवेशकों को स्पेशल तोहफा, ₹2 प्रति शेयर मिलेगा स्पेशल डिविडेंड; जानिए रिकॉर्ड डेट

Advertisement

Nestle India ने ₹2 प्रति शेयर स्पेशल डिविडेंड का ऐलान किया है। जानिए रिकॉर्ड डेट, भुगतान की तारीख और किन निवेशकों को मिलेगा इसका फायदा

Last Updated- July 03, 2026 | 2:14 PM IST
Nestle Dividend

Nestle Dividend: FMCG कंपनी नेस्ले इंडिया (Nestle India) ने अपने शेयरधारकों को स्पेशल डिविडेंड का तोहफा दिया है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने शुक्रवार को हुई बैठक में ₹2 प्रति इक्विटी शेयर का स्पेशल डिविडेंड मंजूर किया। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर शुक्रवार के कारोबार में बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया।

Nestle Dividend: कितना मिलेगा डिविडेंड?

कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि ₹1 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹2 का स्पेशल डिविडेंड दिया जाएगा। यह भुगतान कंपनी की रिटेन्ड अर्निंग्स (Retained Earnings) से किया जाएगा।

क्या है रिकॉर्ड डेट?

नेस्ले इंडिया ने 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को स्पेशल डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट तय की है। यानी जिन निवेशकों का नाम इस दिन कंपनी के रिकॉर्ड में शेयरधारक के तौर पर दर्ज होगा, वही इस डिविडेंड के हकदार होंगे।

Nestle Dividend: कब मिलेगा पैसा?

कंपनी ने बताया कि स्पेशल डिविडेंड का भुगतान 30 जुलाई 2026 से शुरू होगा। इसी दिन वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रस्तावित फाइनल डिविडेंड का भुगतान भी किया जाएगा। हालांकि फाइनल डिविडेंड का भुगतान कंपनी की 67वीं सालाना आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के बाद होगा।

शेयर में हल्की तेजी

डिविडेंड के ऐलान के बाद शुक्रवार को नेस्ले इंडिया के शेयर में हल्की तेजी देखने को मिली। खबर लिखे जाने तक बीएसई पर कंपनी का शेयर 0.58% की बढ़त के साथ ₹1,454.60 पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - July 3, 2026 | 2:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement