facebookmetapixel
Advertisement
एथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देवफ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबावअगले दो साल में IPO के लिए तैयार होंगी 210 नई कंपनियां, रेडसीर की रिपोर्ट में हुआ खुलासाSBI Funds Management आईपीओ से पहले बेचेगी हिस्सेदारी, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाए ₹1,655 करोड़शेयर बाजार में हफ्ते भर मची रही हलचल, रिलायंस और बैंकिंग शेयरों की दम पर आखिरी दिन हुई चौतरफा रिकवरीरूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिज

एफएमसीजी की नई जुगत

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 7:55 AM IST

मंदी में भी परिचालन मुनाफा जस का तस बनाए रखने के प्रयास में ज्यादातर एफएमसीजी कंपनियों के विज्ञापन और विपणन (एऐंडएम) खर्चे में कमी दर्ज की गई है।
जनवरी से मार्च की तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) के एऐंडएम खर्च में जहां 85 फीसदी कमी हुई, वहीं मैरिको और इमामी ने इस मद में क्रमश: 20 और 7 फीसदी की कमी की है।
एंजिल ब्रोकिंग में एफएमसीजी क्षेत्र के एक निवेशक ने बताया, ”पिछले साल जिंस की कीमतों में हुई वृद्धि के चलते कंपनियों के मुनाफे पर नकारात्मक असर हुआ था। इस वजह से एफएमसीजी कंपनियां अब अपना मार्जिन दुरुस्त करने में लगी हैं। ऐसे में सबसे पहले विज्ञापन और विपणन बजट पर गाज गिराई जा रही है।”
इन कंपनियों को विज्ञापन की दरों में कमी होने से भी फायदा हुआ है। मैरिको के मिलिंद सरवटे ने हाल में बिानेस स्टैंडर्ड को बताया था कि विज्ञापन की दरों में कमी होने से हमें काफी राहत मिली है। वैसे जनवरी से मार्च की तिमाही में कंपनी के बीच मैरिको ने कई उत्पादों की लॉन्चिंग की।
जीसीपीएल और इमामी की बात करें तो अप्रैल से जून की तिमाही में बड़े कैम्पेन की योजना के चलते जनवरी से मार्च के दौरान एऐंडएम खर्च में कमी की गई। गोदरेज समूह के आदि गोदरेज ने बताया, ”बीती तिमाही में हमने इस मद में निवेश में कटौती इसलिए की कि अप्रैल-मई में आईपीएल पर काफी खर्च की योजना रही है।”
इमामी ने भी अप्रैल से सितंबर के बीच की 2 तिमाहियों में विज्ञापन और विपणन पर 50 फीसदी निवेश बढ़ाने की योजना बनाई है। जनवरी से मार्च के दौरान कंपनी ने इस मद में जहां 20.45 करोड़ रुपये खर्च किए, वहीं अप्रैल से सितंबर के बीच वह 60-70 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है अगले महीनों के दौरान कंपनी 3 नए विज्ञापन लॉन्च करने वाली है।
नवरत्न कूल पाउडर के ऐड में शाहरुख खान, नवरत्न तेल के ऐड में अमिताभ बच्चन और बोरोप्लस के ऐड में अमिताभ और करीना दिखाई देंगे। इमामी कंपनी समूह के निदेशक आदित्य अग्रवाल ने बताया, ”अप्रैल से सितंबर के दौरान इमामी ने 300 करोड़ रुपये की बिक्री का लक्ष्य रखा है। मास मीडिया के अलावा कंपनी सीधी भागीदारी की भी योजना बना रही है।”
हिंदुस्तान यूनिलीवर और कोलगेट पामोलिव के बारे में भी उम्मीद की जा रही है कि इनके विज्ञापन और विपणन बजट में कमी आई होगी। मालूम हो कि इन कंपनियों ने अभी अपना परिणाम घोषित नहीं किया है।
अक्टूबर से दिसंबर की तिमाही में कोलगेट पामोलिव के एऐंडएम खर्च में 26 फीसदी की गिरावट हुई थी तो एचयूएल के खर्च में 2 फीसदी। वैसे डाबर और प्रॉक्टर ऐंड गैंबल ने इस मद में अपने निवेश में क्रमश: 30 और 47 फीसदी की बढ़ोतरी की है। बहरहाल बीते वित्त वर्ष के दौरान मैरिको, जीसीपीएल और इमामी के एऐंडएम खर्च में क्रमश: 2, 9 और 17 फीसदी का इजाफा हुआ।

Advertisement
First Published - May 5, 2009 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement