facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक पर सख्त कानून की तैयारी, शुक्रवार की कैबिनेट मीटिंग में होगा फैसलाSonam Wangchuk Hunger Strike: सरकार के आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनिश्चितकालीन अनशनCrude oil price: तेल सप्लाई की चिंता से कच्चा तेल मई के बाद पहली बार 100 डॉलर के पारStocks To Watch Today: Flipkart की फूड डिलीवरी एंट्री, Swiggy का बड़ा फैसला, Hindalco का मेगा निवेश… आज किन शेयरों पर रहेगी नजर?Infosys Q1 Results: अनिश्चित वैश्विक माहौल से इन्फोसिस ने घटाया ग्रोथ आउटलुक, मुनाफा 12.2% बढ़ासुधारों में देरी से अधर में लटक जाएगा हमारे युवाओं का भविष्य: मोंटेक सिंह आहलुवालिया1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमान

Nestle 2025 तक 4,200 करोड़ रुपये निवेश करेगी

Advertisement

इस निवेश के तहत Nestle देश में 10वां कारखाना ओड़ीशा में खोलेगी।

Last Updated- July 29, 2023 | 8:38 AM IST
Nestle India Q2 results: Marginal decline in profit at Rs 899.49 crore, revenue increases despite higher prices and weak demand मामूली गिरावट के साथ मुनाफा 899.49 करोड़ पर, उच्च कीमतों और कमजोर मांग के बावजूद रेवेन्यू बढ़ा

दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली प्रमुख कंपनी नेस्ले इंडिया (Nestle India) ने वर्ष 2025 तक 4,200 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बनाई है। इस निवेश के तहत कंपनी देश में 10वां कारखाना ओड़ीशा में खोलेगी।

कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सुरेश नारायणन ने शुक्रवार को यह कहा। मैगी नूडल्स, किटकैट चॉकलेट और नेस्कैफे जैसे उत्पाद बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया क्षमता निर्माण के लिए निवेश कर रही है। इसका कारण उसे भारतीय बाजार में आने वाले वर्षों में ‘काफी मजबूत’ मांग दिख रही है।

ये भी पढ़ें : यूएस चिपमेकर AMD भारत में 400 मिलियन डॉलर का करेगी निवेश, 3000 लोगों को देगी नौकरी

नारायणन ने यहां एक मीडिया से बातचीत कहा, ‘‘… वर्ष 2023 की पहली छमाही तक, पूंजी निवेश मद में 2,100 करोड़ रुपये का निवेश किया जा चुका है, जो महत्वपूर्ण है।’’ उन्होंने कहा कि यह निवेश विनिर्माण क्षमता बढ़ाने के लिए है।

नारायणन ने कहा, ‘‘वर्ष 2023 और वर्ष 2025 के बीच 4,200 करोड़ रुपये और खर्च किए जा रहे हैं। इसमें ओडिशा में एक नया कारखाना लगाने के लिए लगभग 900 करोड़ रुपये का निवेश भी शामिल हैं।’’

उन्होंने कहा गठन के बाद से नेस्ले इंडिया ने पिछले 60 साल में यहां लगभग 7,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

 

Advertisement
First Published - July 29, 2023 | 8:31 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement