facebookmetapixel
Advertisement
एथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देवफ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबावअगले दो साल में IPO के लिए तैयार होंगी 210 नई कंपनियां, रेडसीर की रिपोर्ट में हुआ खुलासाSBI Funds Management आईपीओ से पहले बेचेगी हिस्सेदारी, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाए ₹1,655 करोड़शेयर बाजार में हफ्ते भर मची रही हलचल, रिलायंस और बैंकिंग शेयरों की दम पर आखिरी दिन हुई चौतरफा रिकवरीरूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिज

एनसीएफसीईल की हो गई एनसीएफसी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 7:35 AM IST

एनसीएफसी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने पशु आहार उत्पादित करने वाली नैशनल कैटल फीड कारपोरेशन (एनसीएफसी) का अधिग्रहण कर लिया है।
यह जानकारी एनसीएफसी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनसीएफसीआईएल) के विपणन निदेशक एस. के. भारद्वाज ने दी। भारद्वाज के मुताबिक, बाजार के विस्तार के अनुरूप प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।
उनका कहना है कि एनसीएफसी के साथ संयुक्त उपक्रम में भागीदार रही किसी भी इकाई और संस्था से एनसीएफसी ऑफ इंडिया लिमिटेड का कोई प्रत्यक्ष और परोक्ष सरोकार नहीं रहा है। उन्होंने बताया कि एनसीएफसी के ब्रांड, ख्याति, बाजार, विपणन नेटवर्क, ट्रेडमार्क, लोगो सहित बाजार की लेनदारियों और देनदारियों का भी अधिग्रहण कर लिया गया है।
एनसीएफसी ऑफ इंडिया लिमिटेड का व्यावसायिक निक नेम पहले की तरह ‘एनसीएफसी’ ही रहेगा। भारद्वाज ने बताया कि मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान 500 करोड़ रुपये के पशु आहार और पशु-उत्पादों का कारोबार करना है।
कंपनी की अब पंजाब, हरियाणा, एनसीआर, महाराष्ट्र, गुजरात, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में भी उतरने की योजना है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और झारखंड में इस कंपनी की पहले से ही उपस्थिति रही है। कंपनी कृषि बीज, उर्वरक, कीटनाशक और डेयरी उत्पाद आदि के कारोबार में उतरने पर गंभीरता से विचार कर रही है।

Advertisement
First Published - May 5, 2009 | 9:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement