नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी को विभिन्न कंपनियों की ओर से निर्माण संबधी कार्य के लिए 263 करोड़ रुपए का ठेके मिले हैं।
कंपनी ने बंबई स्टाक एक्सचेंज को बताया कि इस ठेकों को 24 माह में पूरा किया जाना है।
कंपनी को महाराष्ट्र राज्य बिजली वितरण की ओर से निर्माण कार्य के लिए 119 करोड़ का ठेका दिया गया है। दूसरा ठेका 83 करोड़ रुपए का है।
यह ठेका तमिलनाडु के कोयंबटूर कार्पोरेशन की ओर से पानी संबंधी कार्यो के लिए मिला है।
चार्टर्ड फाइनेंशियल कार्पोरेशन एनालिस्ट आफ इंडिया ने कंपनी को 61 करोड़ रुपए ठेका दिया है।
इसमें त्रिपुरा में अकादमिक भवन का निर्माण और इससे संबंधित कार्य शामिल हैं।