facebookmetapixel
Advertisement
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! नई यूरिया नीति को हरी झंडी, आयात घटेगा और हजारों नौकरियां आएंगीलगातार 5वें महीने बढ़ी महंगाई, क्या RBI अब बढ़ा सकता है ब्याज दरें?ब्लॉक डील और QIP का खेल! जून में Mutual Funds ने इन 10 शेयरों में झोंके 32,000 करोड़ रुपयेSEBI का नया एक्शन! बिना अनुमति निवेश पर रोक, बोर्ड सदस्यों के लिए लागू हुए सख्त नियमबाजार में उतार चढ़ाव के बीच इन 3 शेयरों पर दांव लगाने की सलाह, जानिए टारगेट और स्टॉप लॉसIPO निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! 2026 में लिस्ट हुई 21 कंपनियां इश्यू प्राइस से ऊपर, कुछ ने दिया 147% तक का रिटर्नGIFT City में आएंगे Mortgage REITs? IFSCA के नए सुझाव से रियल एस्टेट निवेश में खुल सकते हैं बड़े मौकेStocks To Watch Today: आज शेयर बाजार में बड़ा एक्शन! Ather को ₹960 करोड़ का निवेश, SBI-HDFC Bank समेत इन शेयरों पर रखें नजररूसी तेल खरीद पर भारत पर 100% अमेरिकी शुल्क का प्रस्ताव, संशोधित प्रतिबंध विधेयक से बढ़ सकती है चुनौतीकैबिनेट ने सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 को दी मंजूरी, ₹1.27 लाख करोड़ की योजना से चिप और मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बूस्ट 

मुथूट फिनकॉर्प की 4,000 करोड़ रुपये के आईपीओ की योजना, शेयर विभाजन को दी मंजूरी

Advertisement

IPO, NCD और कमर्शियल पेपर के जरिए फंड जुटाकर कारोबार विस्तार की तैयारी में कंपनी

Last Updated- May 18, 2026 | 8:13 AM IST
Muthoot Fincorp

मुथूट फिनकॉर्प ने शनिवार को बताया कि उसके निदेशक मंडल ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 4,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना को मंजूरी दे दी है। नॉन-बैंकिंग फाइनैंशियल कंपनी (एनबीएफसी) ने एक बयान में कहा कि प्रस्तावित आईपीओ में 10 की फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयरों का एक नया इश्यू शामिल होगा। कंपनी ने कहा कि इससे मिलने वाली रकम का इस्तेमाल भविष्य के विकास के लिए किया जा सकता है।

कंपनी ने यह भी कहा कि यह इश्यू शेयरधारकों की मंज़ूरी, बाजार की स्थितियों, नियामकीय मंजुरी और अन्य लागू अनुमतियों के अधीन है। कंपनी ने इस पेशकश के लिए कोई समय-सीमा नहीं बताई। निदेशक मंडल ने इसके अलावा शेयर विभाजन को भी मंजूरी दे दी, जिसके तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयरों को 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बांटा जाएगा।

इसके अलावा, कंपनी ने गैर-परिवर्तनीय ऋणपत्रों (एनसीडी) के स सार्वजनिक निर्गम के जरिये 4,000 करोड़ तक और निजी नियोजन के जरिये इतनी ही रकम जुटाने की योजनाओं को मंजूरी दी। इसने 30,000 करोड़ की कुल सीमा वाले एक वाणिज्यिक प्रतिभूतियों के कार्यक्रम को भी मंजूरी दी। मुथूट पप्चचन समूह का हिस्सा यह कंपनी अपने उधारी परिचालन का विस्तार कर रही है और अपने उधार के स्रोतों में विविधता ला रही है।

मुथूट फिनकॉर्प ने वित्त वर्ष 26 के लिए करीब 1,640 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया जबकि वित्त वर्ष 25 में यह करीब 787 करोड़ रुपये रहा था।

Advertisement
First Published - May 18, 2026 | 8:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement