facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Today: गिफ्ट निफ्टी से पॉजिटिव संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी; आज फिर चढ़ेगा बाजार?Weather Update: दिल्ली-नोएडा में बारिश, उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में तेज धूपStocks To Watch Today: कमाई का मौका या बड़ा रिस्क? आज इन स्टॉक्स में दिखेगा एक्शनAI इम्पैक्ट समिट में बिल गेट्स की भागीदारी पर सस्पेंस, वेबसाइट से हटा नाम, फाउंडेशन बोला: आएंगेदिल्ली HC में भिड़े सोशल मीडिया दिग्गज और बाबा रामदेव, पैरोडी व व्यंग्य को हटाने पर छिड़ी कानूनी जंगसुप्रीम कोर्ट की गंभीर चेतावनी: वकालत में AI का अंधाधुंध इस्तेमाल पड़ेगा भारी, गढ़े जा रहे फर्जी केससर्वोच्च न्यायालय की रेरा पर टिप्पणी से रियल एस्टेट में सख्त अनुपालन और प्रवर्तन पर ध्यान बढ़ने के आसारबिना सिबिल स्कोर के भी मिलेगा लोन: पहली बार कर्ज लेने वालों के लिए AI आधारित स्कोरिंग लाएगी सरकारNBFC सेक्टर में AI की क्रांति: बजाज और टाटा कैपिटल जैसे दिग्गज अब मशीनों से बांट रहे हैं करोड़ों का लोनबांग्लादेश के पीएम बने तारिक रहमान, भारत आने का न्योता

Semiconductor Industry: इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के लिए 40 लाख से ज्यादा लोगों की होगी दरकार

Advertisement

सरकार इस क्षेत्र में और अधिक कंपनियों को आकर्षित करने की योजना बना रही है।

Last Updated- February 29, 2024 | 12:07 AM IST
In UP 21 per cent more youths get employment through State KVIC

सेमीकंडक्टर भारत में उभरता हुआ क्षेत्र है और देश इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र में 40 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार देना चाहेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस कृष्णन ने यह जानकारी दी।

वह इंडिया डिजिटल समिट 2024 को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर बड़ा क्षेत्र है। इस क्षेत्र में और ज्यादा कंपनियों के आने की संभावना है।

बिजनेस स्टैंडर्ड ने पिछले महीने खबर दी थी कि इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड सेमीकंडक्टर एसोसिएशन (आईईएसए) के अनुसार भारत में सेमीकंडक्टर बाजार मौजूदा लगभग 40 अरब डॉलर मूल्य से बढ़कर साल 2030 तक 100 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। कृष्णन ने कहा कि फिलहाल देश में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र में 20 लाख से ज्यादा लोग कार्यरत हैं और देश को इस क्षेत्र में 40 लाख से अधिक कर्मचारियों की आवश्यकता हो सकती है।

उन्होंने देश में 2 अरब डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा ‘हम उम्मीद करते हैं कि डिजिटल अर्थव्यवस्था अगले कुछ वर्षों में वास्तव में बढ़ती रफ्तार के साथ विकसित होगी। भारत को दो अरब डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था की अत्यंत आवश्यकता है।’

Advertisement
First Published - February 29, 2024 | 12:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement