केंद्र को देंगे टीके, राज्य को नहीं: मॉडर्ना

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 12, 2022 | 4:32 AM IST

पंजाब ने रविवार को कहा कि अमेरिका की टीके बनने वाली कंपनी मॉडर्ना ने यह कहकर उसे टीके देने से इनकार कर दिया कि वह केवल केंद्र सरकार के साथ सौदा कर सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 मई से सभी वयस्कों के टीकाकरण को मंजूरी दे दी है। राज्यों से कहा गया है कि वे केंद्र सरकार से मिलने वाली टीके की खुराकों के अलावा अपनी जरूरत पूरी करने के लिए खुद इंतजाम कर लें। लेकिन देश में टीकों की किल्लत है और हर महीने 8 करोड़ खुराकें ही बन पा रही हैं। पंजाब ने कहा है कि मॉडर्ना ने टीके भेजने से इनकार के पीछे अपनी नीति का हवाला दिया है, जिसमें कंपनी को केंद्र की मोदी सरकार के साथ ही सौदा करने की इजाजत है, किसी राज्य सरकार या निजी संस्था के साथ नहीं। मॉडर्ना ने इस बारे में भेजे गए सवालों का तुरंत कोई जवाब नहीं दिया। पंजाब की आबादी 2.7 करोड़ से अधिक है। राज्य को टीके उपलब्ध नहीं होने की वजह से कुछ पात्र श्रेणियों को टीके लगाना रोकना पड़ा है। पंजाब सरकार के अधिकारी विकास गर्ग ने कहा कि राज्य को केंद्र से अभी तक केवल 44 लाख खुराक मिली हैं।     

First Published : May 23, 2021 | 11:07 PM IST