facebookmetapixel
Advertisement
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के नेतृत्व में बड़ा बदलाव, सुनील मित्तल की जगह शबनम सिन्हा होंगी नई चेयरपर्सनये 3 PSU स्टॉक्स चमकाएंगे पोर्टफोलियो! करीब 60% तक रिटर्न संभव, ब्रोकरेज ने कहा- BUY8वें वेतन आयोग में करना चाहते हैं काम? कंसल्टेंट भर्ती के बदले नियम, जानें उम्र और अनुभव की पूरी डिटेलFOF कैटेगरी में क्वांट-निप्पॉन के नए फंड, आर्बिट्राज और डेट स्कीम पर फोकस; ₹500 से निवेश का मौकासरकार ने ECMS के तहत 31 नए प्रस्तावों को दी मंजूरी, कुल ₹7,877 करोड़ का होगा निवेश2027 में दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, 2029 तक मुंबई से जुड़ेगा गुजरातऑफिस स्पेस की मजबूत मांग से बढ़े किराये, बेंगलुरु में सबसे ज्यादा 10.7% की तेजीजियोब्लैकरॉक म्युचुअल फंड में अब रेगुलर प्लान, डिस्ट्रीब्यूटर के जरिए भी कर सकेंगे निवेशEPS Pension: 12 महीने में एक बार जरूर करें ये काम, वरना अगले महीने से बंद हो सकता है पेंशन भुगतानNPS ई-श्रमिक में कितना पैसा जमा करना जरूरी? समझें गिग वर्कर्स का योगदान व पेंशन का हिसाब-किताब

गुजरात में 2.75 अरब डॉलर का सेमीकंडक्टर प्लांट लगाएगी माइक्रोन; केंद्र, राज्य सरकार भी करेगी खर्च

Advertisement

सेमीकंडक्टर चिप विनिर्माता ने कहा कि इस प्लांट की स्थापना से करीब 5,000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा

Last Updated- June 22, 2023 | 6:05 PM IST
Semiconductor

कंप्यूटर चिप बनाने वाली कंपनी माइक्रोन गुजरात में अपना सेमीकंडक्टर असेंबली एवं परीक्षण प्लांट लगाएगी जिसपर कुल 2.75 अरब डॉलर (22,540 करोड़ रुपये) का निवेश होगा। माइक्रोन ने गुरुवार को बयान में कहा कि दो चरणों में विकसित किए जाने वाले इस प्लांट पर वह अपनी तरफ से 82.5 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी। बाकी राशि का निवेश केंद्र एवं राज्य सरकारों की तरफ से किया जाएगा।

अमेरिकी कंपनी ने कहा कि सरकार की संवर्द्धित असेंबली, परीक्षण, मार्किंग एवं पैकेजिंग (ATMP) योजना के तहत इस प्लांट को मंजूरी दी गई है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार परियोजना की कुल लागत के 50 प्रतिशत हिस्से का वित्तीय समर्थन देगी जबकि 20 प्रतिशत राशि गुजरात सरकार की तरफ से दी जाएगी।

माइक्रोन ने कहा, ‘गुजरात में इस असेंबली एवं परीक्षण प्लांट का चरणबद्ध निर्माण वर्ष 2023 में ही शुरू हो जाने की उम्मीद है। पहले चरण में पांच लाख वर्ग फुट क्षेत्र विकसित किया जाएगा और वर्ष 2024 के अंत तक इसका परिचालन शुरू हो जाएगा।’

Also read: भारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, GE Aerospace और HAL ने साइन किया MoU

सेमीकंडक्टर चिप विनिर्माता ने कहा कि इस प्लांट की स्थापना से करीब 5,000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा जबकि 15,000 लोगों को अगले कई साल तक परोक्ष रोजगार मिलता रहेगा।

Also read: Elon Musk को एक ही झटके में हुआ 10.7 अरब डॉलर का नुकसान, दुनिया के टॉप 12 अमीरों की नेटवर्थ में गिरावट

माइक्रोन ने कहा, ‘नए प्लांट में DRAM और NAND दोनों उत्पादों की असेंबली एवं परीक्षण विनिर्माण हो सकेगा और स्थानीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों से आने वाली मांग भी पूरी की जा सकेगी।’

Advertisement
First Published - June 22, 2023 | 6:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement