जर्मनी की कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज इंडिया ने भारतीय बाजार के लिए लक्जरी स्पोट्र्स यूटिलिटी व्हीकल एम-क्लास पेश की।
इस कार को डीजल और पेट्रोल, दोनों मॉडल में उतारा गया है। कार की कीमत करीब 53.77 लाख रुपये रखी गई है।
कंपनी के सीईओ और प्रबंध निदेशक विलफ्रेड ऑल्बर ने बताया कि भारतीय बाजार में मर्सिडीज ने पहली बार एसयूवी मॉडल उतारा है।