facebookmetapixel
Advertisement
UP EV Subsidy: योगी सरकार ने ईवी खरीद पर दी ₹210 करोड़ से ज्यादा सब्सिडी, 43,000 से ज्यादा लोगों को मिला फायदाGold Outlook: सोने का भाव बढ़ेगा या घटेगा? अगले सप्ताह इन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजरQ1FY27 में लोन और डिपॉजिट ग्रोथ में Axis Bank नंबर-1, रिटेल से इंडस्ट्री तक बढ़ी लेंडिंगUpcoming NFO: अगले हफ्ते होगी एनएफओ की बारिश, 7 नए फंड लॉन्च को तैयार; चेक करें तारीख और अन्य डिटेल्सUpcoming IPOs This Week: इस हफ्ते 4 नए IPO खुलेंगे, 9 कंपनियों की होगी बंपर लिस्टिंगप्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु ने जताया शोकE20 पेट्रोल पर भड़के लोग, सर्वे में सरकार के फैसले को बताया ‘फ्लॉप’; कहा: माइलेज-मरम्मत के खर्च ने बढ़ाई मुसीबतCopper Demand: भारत में तांबे की मांग तेज, हर 5 साल में 5 लाख टन नई रिफाइंड क्षमता की होगी जरूरतMarket Outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार में क्या रहेगा ट्रिगर? TCS रिजल्ट, क्रूड ऑयल और ग्लोबल संकेत अहमMarket Cap: टॉप-10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल-बजाज फाइनेंस ने मारी बाजी

मंदी में भी विस्तार की योजना बना रही मैरिको

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 7:33 PM IST

आर्थिक मंदी के असर को नजरअंदाज करते हुए मैरिको अपने उत्पादों की लॉन्चिंग को और तेज कर रही है। कंपनी अपने प्रमुख ब्रांड सफोला के कई उत्पाद बाजार में उतार रही है।
इस साल के शुरू में कंपनी ने जहां सफोला स्नैक्स लॉन्च किया था, वहीं कंपनी अब सफोला चावल लॉन्च करने जा रही है। इस प्रीमियम चावल से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित हो सकेगा और कंपनी की योजना वजन नियंत्रण के लिए इस उत्पाद को बढ़ावा देने की है।
पिछले 40 साल से खाद्य तेल का मशहूर ब्रांड रहे सफोला को महज कुछ साल में लाइफस्टाइल ब्रांड के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है। सफोला चावल के लॉन्च होते ही अब चावल, तेल, आटा, नमक, स्नैक्स जैसे प्रमुख खाद्य सामान सफोला ब्रांड के तहत उपलब्ध हो जाएंगे।
मैरिको के विपणन प्रमुख समीर सत्पथी के मुताबिक, ”सभी जरूरी खाद्य पदार्थों जैसे चावल, नमक, स्नैक्स, आटे और तेल में हमारे उत्पाद अब उपलब्ध हो गए हैं।” स्वास्थ्यवर्द्धक उत्पादों की ख्याति के चलते सत्पथी को उम्मीद है कि सफोला के सभी उत्पादों की बाजार हिस्सेदारी बढ़ेगी।
सतपथी ने बताया, ”हमारा मानना है कि अगले पांच साल में हमारे 20-30 फीसदी उपभोक्ता अन्य उत्पादों का इस्तेमाल शुरू कर देंगे।” कंपनी ने पिछले साल विज्ञापन मद में 20 फीसदी की बढ़ोतरी की। सत्पथी का मानना है कि मंदी में व्यावहारिक रणनीतियां अपनाकर विस्तार करना आसान है।
उनका कहना है कि मंदी से हमारी कंपनी पर खास असर होता नहीं दिख रहा है, यही वजह है कि कंपनी विस्तार पर ध्यान दे रही है।

Advertisement
First Published - March 12, 2009 | 11:26 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement