facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming NFO: अगले हफ्ते होगी एनएफओ की बारिश, 7 नए फंड लॉन्च को तैयार; चेक करें तारीख और अन्य डिटेल्सUpcoming IPOs This Week: इस हफ्ते 4 नए IPO खुलेंगे, 9 कंपनियों की होगी बंपर लिस्टिंगप्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु ने जताया शोकE20 पेट्रोल पर भड़के लोग, सर्वे में सरकार के फैसले को बताया ‘फ्लॉप’; कहा: माइलेज-मरम्मत के खर्च ने बढ़ाई मुसीबतCopper Demand: भारत में तांबे की मांग तेज, हर 5 साल में 5 लाख टन नई रिफाइंड क्षमता की होगी जरूरतMarket Outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार में क्या रहेगा ट्रिगर? TCS रिजल्ट, क्रूड ऑयल और ग्लोबल संकेत अहमMarket Cap: टॉप-10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल-बजाज फाइनेंस ने मारी बाजीइंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों से मचा हड़कंप, भारत सरकार ने मेटा को भेजा सख्त नोटिसबड़ा झटका: खरीदार न मिलने से 9 क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी रद्द, निवेशकों ने नहीं दिखाई रुचिपश्चिम एशिया में सीजफायर के बाद सरकार का बड़ा फैसला: नेचुरल गैस सप्लाई पर पाबंदियां हटीं, वापस लिया इमरजेंसी ऑर्डर

चार कंपनियों ने दिखाई यूएसएल में रुचि : माल्या

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 7:25 PM IST

यूबी समूह की कंपनी यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (यूएसएल) की हिस्सेदारी खरीदने में चार अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने रुचि दिखाई है। इन कंपनियों में दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनी डियाजियो भी शामिल है।
यूनाइटेड ब्रेवरीज (यूबी) समूह के अध्यक्ष विजय माल्या ने बताया कि यूनाइटेड स्पिरिट्स को चार कंपनियों से रुचि पत्र मिले हैं। माल्या ने कंपनियों के नाम का खुलासा किए गए बगैर कहा कि यूएसएल में हिस्सेदारी खरीदने के लिए तीन कंपनियां गंभीरता से विचार कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि इस समय इन कंपनियों के नाम का खुलासा करना उचित नहीं होगा। कंपनी के अनुसार, यूएसएल के 17 फीसदी ट्रेजरी शेयर में से रणनीतिक साझेदारों को 14.99 फीसदी तक शेयर बेचने के लिए खुली हुई है।
उल्लेखनीय है कि यूबी समूह ने यूएसएल की 14.99 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए डियाजियो से बातचीत शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि माल्या समेत यूबी समूह के मुख्य वित्तीय अधिकारी रवि नैदुनगडी यूएसएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक विजय रेखी और यूएसएल के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) पी ए मुरली ने हिस्सेदारी बेचने के लिए न्यूयार्क में जनवरी के आखिरी सप्ताह में डियाजियो के समकक्ष अधिकारियों के साथ बैठक की थी।
हालांकि माल्या ने यह भी संकेत दिया कि यूबी समूह यूएसएल में 15 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी बेचने के लिए खुली हुई है। वहीं उद्योग सूत्रों के अनुसार विजय माल्या कर्ज चुकाने के लिए यूएसएल में हिस्सेदारी बेचने के लिए इच्छुक हैं।
गौरतलब है कि देश की सबसे बड़ी शराब निर्माता कंपनी यूनाइटेड स्पिरिट्स के प्रवर्तक यूबी समूह की इस कंपनी में 38 फीसदी की हिस्सेदारी है। यूनाइटेड स्पिरिट्स के पोर्टफोलियो में लगभग 150 उत्पाद हैं जिसमें प्रमुख उत्पाद ब्लैक डॉग, सिग्नेचर, रॉयल चैलेंज और रोमनोव शामिल हैं।
माल्या के मुताबिक, शराब और बीयर का बाजार सालाना 20 फीसदी की दर से बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि हमारी कंपनी अच्छा मुनाफा कमा रही है, लिहाजा इस मूल्यवान कंपनी को बेचने की कोई जल्दी नहीं है।

Advertisement
First Published - March 9, 2009 | 5:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement