कंपनियां

L&T ने 149 करोड़ रुपये में राष्ट्रीय राजमार्ग इन्फ्रा ट्रस्ट की 1.20 करोड़ यूनिट खरीदीं

राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना न्यास, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा प्रायोजित एक बुनियादी ढांचा निवेश न्यास (इनविट) है।

Published by
भाषा   
Last Updated- March 20, 2024 | 10:40 PM IST

इंजीनियरिंग और निर्माण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) लिमिटेड ने बुधवार को खुले बाजार लेनदेन के माध्यम से 149.65 करोड़ रुपये में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना न्यास की 1.20 करोड़ यूनिट खरीदीं।

राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना न्यास, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा प्रायोजित एक बुनियादी ढांचा निवेश न्यास (इनविट) है।

एनएसई के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, लार्सन एंड टुब्रो ने 1.20 करोड़ यूनिट खरीदीं, जो राष्ट्रीय राजमार्ग इन्फ्रा ट्रस्ट में 11.02 प्रतिशत यूनिटहोल्डिंग के बराबर है। यूनिट को 124.71 रुपये प्रति यूनिट की औसत कीमत पर खरीदा गया। इस हिसाब से सौदे का मूल्य 149.65 करोड़ रुपये बैठता है।

First Published : March 20, 2024 | 10:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)