facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

L&T और स्पेन की नवंतिया लगाएंगी पनडुब्बी के लिए बोली

Advertisement

यह समझौता छह टोही पनडुब्बियों की खरीद के लिए 43,000 करोड़ रुपये के भारतीय नौसेना के ठेके में संयुक्त रूप से बोली लगाने के लिए किया गया है।

Last Updated- July 10, 2023 | 11:33 PM IST
मार्जिन गाइडेंस में कटौती से L&T का शेयर 6 प्रतिशत टूटा, 2 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा, L&T Share Price: L&T shares fell 6 percent due to cut in margin guidance, reached 2 month low

इंजीनियरिंग और निर्माण क्षेत्र की दिग्गज कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (L&T) ने आज कहा कि उसने भारतीय नौसेना की पनडुब्बी की निविदा के लिए बोली लगाने के वास्ते स्पेन की जहाज विनिर्माण करने वाली कंपनी नवंतिया के साथ समझौता किया है, जिसकी कीमत 4.8 अरब यूरो (5.26 अरब डॉलर) से अधिक रहने की संभावना है।

यह समझौता छह टोही पनडुब्बियों की खरीद के लिए 43,000 करोड़ रुपये के भारतीय नौसेना के ठेके में संयुक्त रूप से बोली लगाने के लिए किया गया है। करीब एक महीना पहले जर्मनी की रक्षा कंपनी टिसेनक्रुप मरीन सिस्टम्स और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने इस परियोजना के लिए बोली लगाने के वास्ते समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। यह खरीद ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत की जानी है।

एक समारोह में समझौते पर हस्ताक्षर

एलऐंडटी कंपनी ने एक बयान में कहा ‘लार्सन ऐंड टुब्रो और स्पेन की कंपनी नवंतिया ने भारतीय नौसेना के पी75 (भारत) पनडुब्बी कार्यक्रम के लिए तकनीकी-वाणिज्यिक बोली बलाने के मकसद से आज एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।’

दिल्ली में आयोजित एक समारोह में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इस मौके पर एलऐंडटी के मुख्य कार्याधिकारी और प्रबंध निदेशक एस एन सुब्रमण्यन, नवंतिया बोर्ड के सदस्य ऑगस्टिन अल्वारेज ब्लैंको और स्पेन के राजदूत जोस मारिया रिदाओ डोमिंगुएज उपस्थित थे।

रक्षा मंत्रालय ‘प्रोजेक्ट-75 (भारत)’ कार्यक्रम के तहत भारतीय नौसेना के लिए देश में निर्मित छह पारंपरिक पनडुब्बियों की खरीद की प्रक्रिया में है। पनडुब्बियों का विनिर्माण भारत में होगा। इन पनडुब्बियों का विनिर्माण बहुचर्चित रणनीतिक साझेदारी (एसपी) मॉडल के तहत किया जाएगा, जिसमें घरेलू रक्षा विनिर्माताओं को उच्च-स्तरीय सैन्य साजो-सामान का उत्पादन करने के लिए प्रमुख विदेशी रक्षा कंपनियों के साथ हाथ मिलाने का मौका मिलता है।

Advertisement
First Published - July 10, 2023 | 11:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement