facebookmetapixel
Advertisement
भारत के सबसे बड़े IPO के पीछे कैसे तैयार हुआ मुकेश अंबानी का ‘Project Jupiter’? जानें Jio IPO की पूरी कहानीSuzlon की नई 5 MW टरबाइन को लॉन्च के 2 हफ्ते में ही मिला पहला ऑर्डर, शेयर में दिखा उछालUbharta Purvanchal Live: पूर्वांचल की नई उड़ान का रोडमैप, बड़े चेहरे कर रहे बड़ा मंथनदेश की फैक्ट्रियों ने पकड़ी रफ्तार! IIP के आंकड़ों ने दिया बड़ा संकेत, आगे क्या होगा?Fed के रेट कट की आशंका में गिरे सोना-चांदी, ग्लोबल मार्केट में सोना फिर 4,000 डॉलर से नीचेदोहा वार्ता से पहले तेल बाजार में हलचल! कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, क्या अब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?तमिलनाडु की Liquor Policy में बदलाव से इन शेयरों की चांदी! Radico समेत 3 पर BUY रेटिंग, चेक करें टारगेटअब मोबाइल नंबर रहेगा पूरी तरह सीक्रेट! WhatsApp का नया Username फीचर बढ़ाएगा प्राइवेसीStock Market Update: शेयर बाजार की रफ्तार पड़ी धीमी! Sensex 100 अंक टूटा, Nifty 23,900 के नीचे फिसला; मेटल और FMCG भी दबाव मेंVedanta Demerger: डिमर्जर के बाद इस कारोबार से आएगी सबसे ज्यादा कमाई, शेयर पर ₹350 का टारगेट

CWIT का पहला चरण अगले साल दिसंबर तक सकता है चालू: करण अदाणी

Advertisement

कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल APSEZ, श्रीलंका के जॉन कील्स होल्डिंग्स (JKH) और श्रीलंका पोर्ट अथॉरिटी (SLPA) के बीच एक जॉइंट वेंचर है।

Last Updated- November 15, 2023 | 11:25 PM IST
CWIT first phase likely to be operational by Dec 2024: Karan Adani

कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल (CWIT) का पहला चरण दिसंबर, 2024 तक चालू हो सकता है। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (APSEZ) के पूर्णकालिक निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) करण अदाणी ने यह जानकारी दी।

विकास वित्त निगम (DFC) CWIT के लिए 55.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर का फंड देगा। डीएफसी अमेरिकी सरकार की विकास वित्त संस्था है।

कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल एपीएसईजेड, श्रीलंका के जॉन कील्स होल्डिंग्स (जेकेएच) और श्रीलंका पोर्ट अथॉरिटी (एसएलपीए) के बीच एक संयुक्त उद्यम है।

अदाणी ने कहा, ”कोलंबो बंदरगाह पर, हम दिसंबर, 2024 तक चरण-1 के चालू होने और संचालन की उम्मीद कर रहे हैं। हमने पहले ही अपनी पूंजीगत निवेश की हिस्सेदारी दे दी है।”

उन्होंने आगे कहा, ‘‘कोलंबो बंदरगाह में हमारे संयुक्त उद्यम भागीदार भी हैं, जहां हमारे पास 51 प्रतिशत और अन्य दो साझेदारों- एसएलपीए और जॉन कील्स के पास 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है।”

कोलंबो बंदरगाह हिंद महासागर में सबसे बड़ा और व्यस्ततम बंदरगाह है। यह 2021 से 90 प्रतिशत से अधिक क्षमता के साथ काम कर रहा है।

पश्चिम बंगाल ताजपुर बंदरगाह पर एक सवाल का जवाब देते हुए, अदाणी ने कहा, ‘‘हम अब भी परियोजना मिलने के पत्र का इंतजार कर रहे हैं… एक बार जब हमें यह मिल जाएगा, तो पर्यावरणीय मंजूरी और जमीनी कार्य के चलते हमें वहां कोई भी निर्माण शुरू करने से पहले 18 से 24 महीने लगेंगे।’’

Advertisement
First Published - November 15, 2023 | 6:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement